scorecardresearch
 

जब एक्टर को म‍िली थी पिता के अफेयर की खबर, बोले- कुछ कहने की हालत में नहीं रहा

जायद खान इंडस्ट्री के बड़े घराने से ताल्लुक रखते हैं. मगर फिर भी उन्होंने काफी चैलेंजेस का सामना किया. जायद ने अब बताया कि जब उन्हें पिता के अफेयर्स के बारे में पता चला था तो इसका उनपर बुरा असर पड़ा. लेकिन वो पिता से कुछ कह नहीं सके.

Advertisement
X
पिता के अफेयर्स पर जायद खान बोले (Photo: Instagram @itszayedkhan)
पिता के अफेयर्स पर जायद खान बोले (Photo: Instagram @itszayedkhan)

एक्टर जायद खान इंडस्ट्री के जाने-माने घराने से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता संजय खान अपने दौर के दिग्गज एक्टर्स में शुमार हैं. एक्टर होने के अलावा वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं. मगर संजय खान की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों से घिर रही. उनके अफेयर्स चर्चा में रहते थे. अब जायद खान ने पिता की लव लाइफ पर बात की है. 

पिता के अफेयर्स पर जायद खान ने तोड़ी चुप्पी

संजय खान ने करियर के पीक पर दूसरे धर्म की एक्ट्रेस जरीन कतरक से शादी कर ली थी. मुस्लिम संजय संग शादी के बाद जरीन ने अपना सरनेम बदलकर जरीन खान रख लिया था. जायद का जन्म करोड़पति घराने में हुआ. मगर फिर भी उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढाव देखे.

जायद खान ने अब Zoom संग लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं. इस दौरान एक्टर से उनके पिता संजय खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स और जीनत अमान संग रिश्ते को लेकर भी सवाल किए गए. 

पिता संजय खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात करते हुए जायद खान ने बताया कि जब वो बड़े हो रहे थे उस समय इन खबरों ने उनपर और उनके परिवार पर बुरा असर डाला था. एक्टर बोले- वो ऐसा दौर था जब स्टार्स को हर दिन केमिस्ट्री से डील करना पड़ता था. ये कोई सुबह 9 से शाम 5 बजे वाली नौकरी नहीं थी. वो लोग सेट पर रोमांस करते थे, रिश्ते बनाते थे. मैं यह कह सकता हूं कि हमेशा वैसा नहीं होता जैसा हम सोचते हैं. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZAYED KHAN (@itszayedkhan)

 

जायद खान आगे बोले- बचपन में मुझे ज्यादा कुछ महसूस नहीं हुआ. मुझे मेरे टीनेजर्स के दौरान पिता के अफेयर्स के बारे में पता चलने लगा था. लेकिन मेरे पिता ने अपने परिवार और हम सबके लिए जितना कुछ किया है, उसकी तुलना में मैं इस पर कोई राय देने की स्थिति में नहीं हूं. जहां तक दुनिया की बात है तो इससे फर्क नहीं पड़ता. 

जीनत अमान संग संजय खान ने थी सीक्रेट वेडिंग?

बता दें कि शादीशुदा संजय खान का बॉलीवुड की दिग्ग्ज एक्ट्रेस जीनत अमान संग अफेयर्स खूब सुर्खियों में रहा था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं और फिर दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. फिल्म 'धुंध' और 'अब्दुल्ला' के दौरान उनके अफेयर की खबरें आग की तरह फैल गई थीं. ये भी कहा जाता है कि शादीशुदा संजय खान ने जीनत अमान से गुपचुप दूसरी शादी कर ली थी. लेकिन शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी और फिर कुछ वक्त बाद ही उनका रिश्ता खत्म हो गया था. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement