scorecardresearch
 

61 की उम्र में आमिर खान ने क्यों की तीसरी शादी? दोस्त ने बताई वजह

आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी गौरी स्प्रैट से की है, जो उनके जीवन का नया अध्याय है. उनकी इस शादी पर काफी विवाद हुआ, जिसके कारण उनके करीबी दोस्त अमीन हाजी ने उनका बचाव किया.

Advertisement
X
आमिर खान के बचाव में उतरे अमीन हाजी (Photo: Instagram)
आमिर खान के बचाव में उतरे अमीन हाजी (Photo: Instagram)

आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करके जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुके हैं. आमिर को अंदाजा नहीं था कि उनकी तीसरी शादी लोगों की नजरों में चुभ जाएगी. आमिर की शादी पर इतना बवाल हो रहा है कि उनके दोस्त को सामने आकर उनका बचाव करना पड़ा, जो कि बेहद दुखद है. एक्टर अमीन हाजी ने बताया कि आखिर 60 की उम्र में आमिर को शादी करने का ख्याल कैसे आया. 

आमिर ने क्यों की तीसरी शादी?
किरण राव से तलाक के बाद आमिर ने तीसरी शादी के बारे में नहीं सोचा था. वो ये बात इंटरव्यू में भी कह चुके थे. इसलिए जब उन्होंने तीसरी शादी का ऐलान किया, तो सब हैरान रह गए. रेडिफ संग बातचीत में अमीन ने आमिर की तीसरी शादी की वजह बताई. उन्होंने कहा कि एक साल पहले आमिर ने हम लोगों को घर पर बुलाकर गौरी के बारे में बताया था. उस वक्त वहां गौरी नहीं थीं. गौरी के बारे में बताते हुए आमिर इमोशनल हो गए थे. उनकी आंखों में आंसू थे. 

अमीन ने कहा कि आमिर ने पहले तीसरी शादी की बात पब्लिक नहीं की, क्योंकि हो सकता है कि तब उन्होंने गौरी से इस बारे में बात ना की हो. आमिर बहुत संवेदनशील इंसान हैं. वो सामने वाले की भावनाओं की कद्र करते हैं. उन्हें पता होता है कि सामने वाले क्या बुरा लग सकता है.

Advertisement

अमीन ने गौरी को एक एंजल बताया. वो कहते हैं कि गौरी से बातचीत करने के बाद पता चला कि दोनों ने शादी करने से पहले लंबा समय क्यों लिया. अमीन कहते हैं कि गौरी बहुत समझदार इंसान हैं. वो जो भी करती हैं सोच-समझकर करती हैं. 

अमीन कहते हैं कि गौरी ने कहा कि मेरा एक बेटा है, जिसे मेरे प्यार और साथ की जरूरत है. मुझे नए फेज में दोनों चीजों को बैलेंस बनाकर चलना होगा. अमीन ने कहा कि गौरी के ये शब्द उस बात का जवाब हैं कि क्यों आमिर ने पहले से तीसरी शादी का जिक्र नहीं किया. अमीन का कहना है कि आमिर ने गौरी की रजामंदी के बाद ही तीसरी शादी का प्लान किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement