
टीम इंडिया के 'धुरंधर' खिलाड़ी विराट कोहली की हर एक पोस्ट, लाइक की चर्चा होती है. बीते साल उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी. इसे देख इंटरनेट पर खलबली मच गई थी. सफाई देते हुए विराट ने इसे एल्गोरिदम की दिक्कत बताया था. अब लगता है एक बार फिर विराट के एल्गोरिदम में ग्लिच आ गया है.
विराट ने लाइक की किसकी फोटो?
इस बार विराट ने विदेशी हसीना की फोटो को लाइक किया है. क्रिकेटर ने जर्मन इंफ्लुएंसर LizLaz (लिजलैज) की फोटो लाइक की है. विराट ने विदेशी हसीना की 30 जनवरी की पोस्ट को लाइक किया है. इसमें वो पाउडर ब्लू कलर की हॉल्टर नेक ड्रेस में पोज दे रही हैं. कैप्शन में लिजलैज ने लिखा- गोल्डन शूट्स. 3 महीने पुरानी लिजलैज की ये पोस्ट विराट के 'लाइक' के साथ धड़ल्ले से वायरल हो रही है. यूजर्स विराट का लाइक देखकर हैरान हो रहे हैं.

लिजलैज ने मार्च में फिल्मी मंत्रा मीडिया को इंटरव्यू दिया था इसमें उनसे फेवरेट इंडियन क्रिकेटर का नाम पूछा गया था. जवाब में लिजलैज ने विराट कोहली का नाम लिया था. अब उनकी पोस्ट पर विराट का लाइक देखकर यूजर्स का कहना है- लगता है विराट भी इनके फैन हैं. किसी ने मजे लेते हुए लिखा- इस बार भी क्या विराट एल्गोरिदम का बहाना बनाएंगे? शख्स ने लिखा- अब विराट की खैर नहीं. अनुष्का भाभी को क्या कहेंगे. दूसरे ने कहा- फिर से विराट लाइक का ठीकरा एल्गोरिदम पर फोड़ेंगे. फिलहाल विराट का लिजलैज की फोटो लाइक करने को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है.
कौन हैं लिजलैज?
लिजलाज पॉपुलर जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर, सिंगर और ट्रैवल व्लॉगर हैं. वो इंडिया की डेली लाइफ, कल्चर और ट्रैवल पर वीडियो बनाती हैं. यहां के शहरों और लोकल फूड को एक्सपलोर करती हैं. उनके एंगेजिंग वीडियोज लोगों के बीच काफी फेमस हैं. लिजलैज के कंटेंट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि उनके वीडियो स्क्रिप्टेड फील नहीं होते, बल्कि रियल और कनेक्टिंग लगते हैं. उनके इंस्टा पर 421K फॉलोअर्स हैं. रियल लाइफ में लिजलैज काफी स्टाइलिश हैं. इंस्टा पर उनकी ग्लैमरस फोटोज देखी जा सकती हैं.