बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के पापा शाम कौशल अपने बेटे विक्की की तरह सेहत को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं. खान पान के अलावा रेगलुर जिम भी उनके रुटीन में शामिल है. इतनी उम्र में भी शमा कौशल की फिटनेस काफी अच्छी हैं. हाल ही में शाम कौशल ने अपने बेटे विक्की कौशल की शादी की है. उसके बाद से वह अपने डेली रुटीन पर वापस आ चुके हैं.
शाम कौशल जिम करते आए नजर
शाम कौशल डेली रुटीन में लगातार जिम जरुर जाते हैं, वहीं से उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें शाम कौशल रस्सी से एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शाम जिम आउटफिट पहने पसीना बहाते हुए जिम कर रहे हैं. दोनों पापा और बेटे अपनी फिटनेस का पूरी तरह ध्यान देते हैं , दोनों को कई बार साथ में जिम करते हुए भी देखा गया है. शाम की इस वीडियो पर फैंस के भी ढ़ेरों कमेंट आ रहे हैं.
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर
शाम कौशल बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर में से एक हैं, कई थ्रिलर एक्शन फिल्मों में शाम ने कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया हुआ है. शाम ने अपनी बहू यानी कि कटरीना कैफ को भी डायरेक्ट किया हुआ है. शाम कौशल ने पदमावत, काबिल, संजू, दंगल, बाजीराव मस्तानी, क्रिश, बजरंगी भाईजान, गैंग्स ऑफ वासेपुर, धूम 3, राजनीति, इश्कजादे, राम लीला, फैनटम, कमीने, ओम शांति ओम, साथ ही ऑस्कर विनिंग मूवी स्लम डॉग में बतौर डायरेक्टर के रूप में काम किया हुआ है.
बेटे विक्की कौशल की शादी में की खूब मस्ती
हाल ही में शाम कौशल ने अपने बेटे विक्की कौशल की शादी में खूब एजॉय किया था. जिसकी कुछ झलकें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थीं. एक तस्वीर में शाम कौशल बड़े प्यार से विक्की कौशल को गालों पर हल्दी लगा रहे हैं.