scorecardresearch
 

कौन है 'फर्क साफ है' पोस्टर में दिखा शख्स? बोले- कभी राम तो कभी रावण का रोल करना पड़ता है

'फर्क साफ है' के एक वायरल एड और पोस्टर में एक्टर राज आर्यन ने काम किया. सपा सरकार में दंगाईयों के खौफ को दिखाता ये पोस्टर खूब वायरल हुआ. एक्टर राज आर्यन को भी निशाने पर लिया गया. ट्रोलिंग पर राज ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वे एक एक्टर हैं. उन्हें पॉजिटिव हो या निगेटिव सभी तरह के किरदार करने पड़ते हैं.

Advertisement
X
राज आर्यन
राज आर्यन
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 'फर्क साफ है' के पोस्टर्स पर विवाद
  • आमने सामने बीजेपी-समाजवादी पार्टी
  • एक्टर राज आर्यन का सामने आया रिएक्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरम है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच चुनावी पोस्टर वॉर चल रहा है. सपा सरकार के कार्यकाल में हुई घटनाओं पर निशाना साधते हुए बीजेपी के चुनावी पोस्टर 'फर्क साफ है' चर्चा में बने हुए हैं. एक पोस्टर और विज्ञापन वायरल हुआ जिसमें बताया गया कैसे 2017 से पहले प्रदेश में दंगाइयों का खौफ होता था. पर 2017 के बाद से जबसे बीजेपी की सरकार आई है प्रदेश के हालात बदल गए हैं.

'फर्क साफ है' के पोस्टर्स पर खड़ा हुआ विवाद

'फर्क साफ है' के एक वायरल एड और पोस्टर में एक्टर राज आर्यन ने काम किया. सपा सरकार में दंगाईयों के खौफ को दिखाता ये पोस्टर खूब वायरल हुआ. एक्टर राज आर्यन को भी निशाने पर लिया गया. ट्रोलिंग पर राज ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वे एक एक्टर हैं. उन्हें पॉजिटिव हो या निगेटिव सभी तरह के किरदार करने पड़ते हैं. राज ने ये भी कहा कि उन्होंने भी बीजेपी और सपा सरकार के बीच का फर्क महसूस किया है.


 

पोस्टर में राज आर्यन

विवाद पर क्या बोले एक्टर राज आर्यन?
राज आर्यन ने कहा- दिसंबर में मैंने ये शूट किया था. मुझे मालूम था कि ये किस तरह का विज्ञापन है. मैंने बदलाव महसूस किया है. कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है. सिर्फ लाइन याद करके एक्टिंग करना और महसूस करके में फर्क होता है. मुझे पहले में और अब में फर्क मुझे दिखा है.

Advertisement


 

''पहले हमारे साथ गाजियाबाद में महिला एक्टर के साथ काम करना मुश्किल होता था, लेकिन अब कोई ऐसी बात सामने नहीं आती है. मैं चाहता हूं कि आपके चैनल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी जी से मुलाकात ही जाए. एक एक्टर के तौर पर कभी राम का तो कभी रावण का किरदार निभाना पड़ता है. कई संस्कारी किरदार मैंने निभाए हैं लेकिन इस विज्ञापन के बाद मेरा दिल है कोई बड़ा विलन का किरदार करूं.''

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement