scorecardresearch
 

कॉमेडियन मधुर विरली का रेप पर भद्दा मजाक, उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा, दी सलाह

उर्फी जावेद ने कॉमेडियन मधुर विरली के एक पुराने कॉमेडी क्लिप की कड़ी आलोचना की है, जिसमें रेप का जिक्र किया गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'क्या अब हम रेप के बारे में मजाक कर रहे हैं?'

Advertisement
X
कॉमेडियन मधुर पर भड़कीं उर्फी (Photo: SCreengrab)
कॉमेडियन मधुर पर भड़कीं उर्फी (Photo: SCreengrab)

अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली रियलिटी शो स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन मधुर विरली के एक पुराने वीडियो क्लिप पर बेहद तीखा रिएक्शन दिया है. वायरल हो रहे इस क्लिप में मधुर विरली रेप जैसे बेहद संवेदनशील और गंभीर विषय पर एक बेहद असंवेदनशील और विवादित मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. 

दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा मामला स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे से जुड़े हालिया विवाद के बीच ही सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर इस तरह के कंटेंट को लेकर बहस और तेज हो गई है.

उर्फी जावेद ने कॉमेडियन को सुनाया
इस विवादित वीडियो को देखने के बाद उर्फी जावेद खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने कॉमेडियन मधुर विरली के साथ-साथ स्टैंड-अप कॉमेडी के उस पूरे कल्चर को कटघरे में खड़ा किया, जो सरेआम मंच से ऐसे भद्दे और असंवेदनशील मजाक को बढ़ावा देता है. उर्फी ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अब हम रेप के बारे में मजाक कर रहे हैं? ठीक है, पुरुष कॉमेडियनों, प्लीज, प्लीज, अपनी टीम में कुछ महिलाओं को शामिल करो, ताकि तुम लोगों में थोड़ी समझदारी आए, बेवकूफों.'

Advertisement

मधुर विरली ने ऐसा क्या कहा था?
सोशल मीडिया पर जिस क्लिप को लेकर इतना बड़ा बवाल खड़ा हुआ है, उसमें मधुर विरली मंच से कहते हुए सुने जा रहे हैं, 'अगर 10 रेप केस होते हैं, तो 9 ऐसे होते हैं जिनमें सिर्फ रेप होता है और एक में रेप के बाद मर्डर हो जाता है. मुझे लगता है कि वह रेप केस तब होता होगा जब रेप के ठीक बाद लड़का उठता होगा और लड़की कहती होगी, 'अरे, इसके बाद गले नहीं मिलोगे क्या?' तब लड़का चाकू मारता होगा, 'चाकू के साथ गले मिल ले.'

वीडियो के बैकग्राउंड में लोगों के हंसने की आवाजें भी आ रही हैं, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है. लोग इस तरह के संवेदनशील विषय पर किए गए भद्दे मजाक की जमकर आलोचना कर रहे हैं

डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट
जैसे ही यह पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हुई और लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा, वैसे ही खुद को घिरता देख कॉमेडियन मधुर विरली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया. हालांकि, उनके अकाउंट डिलीट करने के बाद यह विवाद थमा नहीं है, बल्कि और ज्यादा बढ़ गया है. इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement