चीन के तटीय इलाकों में प्राकृतिक आपदा ने भीषण रूप ले लिया है. शक्तिशाली चक्रवाती तूफान टाइफून साउदेल के कारण चीन के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिल रही है. गवांगडोंग प्रांत में नदियाँ पूरी तरह से उफान पर हैं और वहां जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस भारी बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति के कारण स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है.