दिव्यांका त्रिपाठी का गणपति विसर्जन, पति विवेक दहिया संग किया डांस
ये पहली बार था जब दिव्यांका ने घर पर बप्पा की स्थापना की. कपल ने चौथे दिन बप्पा को घर में ही विसर्जित किया. दिव्यांका के बप्पा ईको फ्रेंडली थे. एक्ट्रेस ने घर पर पानी की भरी बाल्टी में बप्पा को विदा किया.
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर पर गणपति बप्पा पधारे थे. कपल ने गणेश भगवान का जोरदार स्वागत किया था. अब 3 दिन बाद कपल ने बप्पा को विदा कर दिया है. गणेश विसर्जन का वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है.
दिव्यांका ने किया गणपति विसर्जन
ये पहली बार था जब दिव्यांका ने घर पर बप्पा की स्थापना की. कपल ने चौथे दिन बप्पा को घर में ही विसर्जित किया. दिव्यांका के बप्पा ईको फ्रेंडली थे. इसलिए एक्ट्रेस ने घर पर पानी की भरी बाल्टी में बप्पा को विदा किया. गणपति विसर्जन का वीडियो दिव्यांका ने इंस्टा पर शेयर किया है. वीडियो में बप्पा की आरती हो रही है. फिर कपल ने दूसरे लोगों के साथ घर पर ही डांस किया. इसके बाद दिव्यांका ने बाल्टी में गणपति बप्पा को विसर्जित किया.
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- हमारा गणेश विसर्जन. दिव्यांका की इस पोस्ट पर एक्टर मनीष नागदेव ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा- मेरे गणपति जी के विसर्जन की याद दिला दी इस वीडियो ने. इससे पहले एक्ट्रेस ने उस दिन की भी फोटो शेयर की थी जब वे घर पर बप्पा को लेकर आए थे. गणेश स्थापना वाले दिन दिव्यांका ट्रैडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखी थीं.