scorecardresearch
 

'कॉकरोच जनता पार्टी' के फॉलोअर बन रहे बॉलीवुड स्टार, टॉप पर अनुराग कश्यप का नाम

सोशल मीडिया पर इस समय सिर्फ एक ही पेज की सबसे ज्यादा चर्चा है 'कॉकरोच जनता पार्टी'. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एंटरटेनमेंट की जानी मानी हस्तियां भी इस पेज से जुड़ने लगी है.

Advertisement
X
'कॉकरोच जनता पार्टी' का क्रेज (Photo: Instagram/cockroachjantaparty)
'कॉकरोच जनता पार्टी' का क्रेज (Photo: Instagram/cockroachjantaparty)

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर तरफ तहलका मचा दिया है. इस पेज का नाम है 'कॉकरोच जनता पार्टी'. अपने खास पैरोडी अंदाज, राजनीतिक कटाक्ष, अजीबोगरीब चुनावी पोस्टर्स और डार्क ह्यूमर की वजह से यह अकाउंट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. खास बात ये है कि आम जनता के साथ-साथ अब एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी और दिग्गज हस्तियां भी इस पेज को फॉलो कर रही हैं.

इस काल्पनिक राजनीतिक पार्टी के पेज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जाने तक इसके फॉलोअर्स का आंकड़ा करीब 15 मिलियन (डेढ़ करोड़) तक पहुंच चुका है. 

आखिर कहां से हुई इसकी शुरुआत?
इस पूरे मामले की जड़ें एक अदालती सुनवाई से जुड़ी हुई हैं. दरअसल, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान एक सख्त टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, '...पहले से ही कुछ ऐसे लोग हैं जो सिस्टम पर हमला करते हैं, और आप भी उन्हीं में शामिल होना चाहते हैं. कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं जिन्हें कोई रोजगार नहीं मिलता... उनमें से कुछ मीडिया में चले जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया पर, कुछ आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट बन जाते हैं और फिर वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं.' 

Advertisement

अब मुख्य न्यायाधीश के मुंह से युवाओं के लिए 'कॉकरोच' शब्द सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा. हालांकि, विवाद बढ़ता देख बाद में जस्टिस सूर्यकांत ने सफाई दी कि उनकी यह टिप्पणी देश के आम युवाओं के लिए नहीं, बल्कि फर्जी डिग्रियों का सहारा लेने वाले लोगों के लिए थी. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

सेलेब्स ने फॉलो करना किया शुरू
इस पेज को फॉलो करने वाले सेलिब्रिटीज में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का है. अपनी बेबाक और बेखौफ राजनीतिक टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले अनुराग कश्यप जैसे ही इस पेज से जुड़े, इंटरनेट पर हलचल मच गई. एक के बाद एक कई सेलेब्स ने इसे फॉलो करना शुरू कर दिया. 

बॉलीवुड से लेकर टीवी और ओटीटी के ये सितारे शामिल
'कॉकरोच जनता पार्टी' को पसंद करने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी है. अनुराग कश्यप के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, सोनाक्षी सिन्हा और दिया मिर्जा जैसी फेमस एक्ट्रेस ने भी इस पेज को फॉलो किया है. वहीं अपने डांस और एक्टिंग के लिए मशहूर राघव जुयाल भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. 

इन्फ्लुएंसर्स और टीवी स्टार्स भी कूदे
इस काल्पनिक राजनीतिक दल के पेज को फॉलो करने वालों में बिग बॉस फेम नगमा मिराजकर, एक्ट्रेस फलक नाज, अपूर्व मखीजा और शीजान खान जैसे बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नाम भी शामिल हैं. इनके अलावा अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद और टीवी के जाने-माने एक्टर अभिषेक निगम भी इस वायरल अकाउंट से जुड़ चुके हैं. अब सितारों के इस हुजूम ने यह साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया का यह नया ट्रेंड फिलहाल थमने वाला नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement