scorecardresearch
 

Toaster Trailer: 'टोस्टर' बना कंजूस राजकुमार के लिए जान की आफत, कैसे करेंगे मुश्किलों का सामना?

'टोस्टर' का ट्रेलर शुरू होता है रमाकांत (राजकुमार राव) नाम के कंजूस शख्स के भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े होने से. वो भगवान से कहता है कि कंजूस होने में उसकी कोई गलती नहीं है. वो खानदानी कंजूस है. रमाकांत को नहीं पता कि ये टोस्टर उसे कैसी-कैसी मुश्किलों में डालने वाला है.

Advertisement
X
फिल्म 'टोस्टर' के टीजर से एक सीन (Photo: Youtube/Screengrab)
फिल्म 'टोस्टर' के टीजर से एक सीन (Photo: Youtube/Screengrab)

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही नई फिल्म आने वाले है. इसका नाम है 'टोस्टर', और अब इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है. बीते कई दिनों से एक्टर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा चर्चा में हैं. बीते दिनों दोनों का फिल्म 'टोस्टर' से पहला लुक सामने आया था. इसमें दोनों परेशान नजर आए. तब से दर्शकों के मन में सवाल था कि आखिर इस पिक्चर की कहानी है क्या. अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर सभी को जवाब दे दिया है.

मजेदार है टोस्टर का ट्रेलर

'टोस्टर' का ट्रेलर शुरू होता है रमाकांत (राजकुमार राव) नाम के कंजूस शख्स के भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े होने से. वो भगवान से कहता है कि कंजूस होने में उसकी कोई गलती नहीं है. वो खानदानी कंजूस है. इसके बाद एंट्री होती है उसकी पत्नी (सान्या मल्होत्रा' की, जो उसकी इस आदत से तंग आ चुकी है. वो कहती है- तुम्हारा ज्यादा हो रहा है. एक-एक रुपये का हिसाब लगाकर उसे बचाने की कोशिश करने वाले रमाकांत के लिए किसी को भी कुछ खरीदकर देना बड़ी बात है. ऐसे में उसकी जिंदगी में कांड तब हो जाता है, जब वो एक शादी में दूल्हा-दुल्हन को टोस्टर गिफ्ट करता है और वो दोनों अलग होने के बाद उसे दान कर देते हैं.

7000 हजार रुपये का महंगा टोस्टर किसी और को देने में पहले ही रमाकांत के पसीने छूट रहे थे, और अब उसका दान हो जाने का दर्द तो असहनीय है. फिर क्या था, रमाकांत निकल पड़ा अपने गिफ्ट को वापस लेने. मगर उसे क्या पता था कि ये मुश्किल भरा टास्क सही में मुश्किलों से भरा होगा. वो भी इतनी बड़ी मुश्किल कि उसकी जान पर ही बन आएगी. अब रमाकांत बड़े पचड़े में फंस चुका है. उसके और टोस्टर के पीछे अलग-अलग लोग हैं और उसका साथ दे रही उसकी बीवी. दोनों मिलकर टोस्टर वापस लाएंगे या फिर जान बचाएंगे, ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा.

Advertisement

फिल्म 'टोस्टर' में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा ने काम किया है. इस टीजर में आपको सभी की झलक और पागलपन देखने को मिलता है. ट्रेलर से साफ है कि 'टोस्टर' मजेदार फिल्म होने वाली है. ये नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement