राजकुमार राव, अभिनेता
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. वह कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और एक एशिया पेसिफिक स्क्रीन पुरस्कार शामिल हैं (Awards).
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा राज्य के प्रेम नगर, गुड़गांव में हुआ था (Rajkummar Rao Date of Birth). इनका पूरा नाम राज कुमार यादव हैं. इनके पिता, सत्य प्रकाश यादव, हरियाणा के राजस्व विभाग में एक सरकारी कर्मचारी थे, और उनकी मां, कमलेश यादव, एक गृहिणी थीं. उनके माता और पिता की मृत्यु, 2016 और 2019 में हुई थी. उनके परिवार में उनके दो बड़े भाई-बहन हैं (Rajkummar Rao Family).
उन्होंने 12वीं की पढ़ाई एस.एन. सिद्धेश्वर सीनियर पब्लिक स्कूल से की है और आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, (Atma Ram Sanatan Dharm College, DU) से स्नातक की. राजकुमार स्कूल-कॉलेज के नाटकों में भाग लिया करते थे. वे दिल्ली के क्षितिज थिएटर ग्रुप (Kshitij Theater) और श्री राम केंद्र (Shri Ram Center) के साथ थिएटर में भाद लेते रहे हैं साथ ही भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे (Film and Television Institute of India ,FTII, Pune) में अभिनय सीखा है.
फिल्मों में अपना करियर बनाना के लिए वे मुंबई चले गए और दिबाकर बनर्जी की फाउंड फुटेज एंथोलॉजी फिल्म लव सेक्स और धोखा (2010) के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की. गैंग्स ऑफ वासेपुर-पार्ट 2 और तलाश: द आंसर लाइज विदिन (2012) जैसी फिल्मों में कुछ सहायक भूमिकाए निभाईं. फिल्म काई पो चे (2013) में वो प्रमुख भुमिका में नजर आए. उन्हें फिल्म शाहिद (2013) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया. राव ने बेहद सफल कॉमेडी-ड्रामा क्वीन (2014), अलीगढ़ (2016) और ट्रैप्ड (2016) में काम किया. फिल्म ट्रैप्ड ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दूसरा फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड दिलाया. उनकी फिल्म बरेली की बर्फी, न्यूटन, स्त्री, रूही (2021) व्यावसायिक रुप से सफल रही हैं (Rajkummar Rao Films).
राजकुमार राव ने 2010 से रही अपनी प्रेमिक, अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल से 15 नवंबर 2021 में शादी की (Rajkummar Rao Wife).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @RajkummarRao है. वे इंस्टाग्राम पर rajkummar_rao यूजरनेम से एक्टिव हैं.
राजकुमार राव से पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी. अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर कपल ने अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया. इसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी. फिर जनवरी 2026 में उन्होंने बेटी का नाम का ऐलान किया. पत्रलेखा और राजकुमार ने बच्ची को पार्वती पॉल राव नाम दिया है.
बॉलीवुड में अच्छी डार्क कॉमेडी कम ही देखने को मिलती है. नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'टोस्टर' से जबरदस्त होने की उम्मीद की जा रही थी, मगर वो भी डार्क कॉमेडी के फ्लेवर को अच्छे से परोसने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई. अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ लीजिए.
मां बनने के बाद पत्रलेखा के लुक और बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं फैंस उनके सपोर्ट में उतरकर बॉडी शेमिंग का जवाब दे रहे हैं.
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म राका का पोस्टर जारी हो गया है. पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं (आधे इंसान और आधे जीव के रूप में). हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब कोई एक्टर इस नए अवतार में नजर आया हो. इससे पहले कई सुपरस्टार्स अपना लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं. जानिए उनके बारे में...
'टोस्टर' का ट्रेलर शुरू होता है रमाकांत (राजकुमार राव) नाम के कंजूस शख्स के भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े होने से. वो भगवान से कहता है कि कंजूस होने में उसकी कोई गलती नहीं है. वो खानदानी कंजूस है. रमाकांत को नहीं पता कि ये टोस्टर उसे कैसी-कैसी मुश्किलों में डालने वाला है.
सौरव गांगुली की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक ‘दादा : द सौरव गांगुली स्टोरी’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. इस फिल्म का निर्देशन चर्चित फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानेकर रहे हैं.फिल्म में राजकुमार राव, गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे.
सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ की शूटिंग शुरू हो गई है. फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं और राजकुमार राव गांगुली की भूमिका निभाएंगे. फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग कर रहे हैं. अभी तक फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह गांगुली के क्रिकेट करियर पर आधारित होगी.
राजकुमार राव के बदले लुक वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली सी मचा दी थी. यूजर्स एक्टर को कई कारणों से ट्रोल करने लगे थे. अब राजकुमार ने खुद इस बदले लुक का कारण बताकर ट्रोल्स को चुप किया है. जानें इस बदले लुक की वजह...
राजकुमार राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बदले हुए लुक पर अलग डीबेट जारी है. फैंस को एक्टर की चिंता हो गई है.
फेमस डायरेक्टर लव रंजन इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. उनके सबसे बड़े और मचअवेटेड प्रोजेक्ट में से एक सौरव गांगुली की बायोपिक भी शामिल है. हाल ही में उन्होंने इस पर बात की है.
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने दो महीने बाद अपनी बेटी का नामकरण किया. कपल ने बेटी का नाम ‘पार्वती’´रखा है, जोकि हिंदू धर्म, आस्था, सनातन परंपरा और भगवान शिव की अर्धांगिनी से जुड़ा नाम है.
बॉलीवुड के पावर कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी लिटिल प्रिंसेस की पहली झलक फैंस को दिखाई है, कपल ने बेटी के नन्हे हाथों को थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है,
बॉलीवुड के पावर कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा इन दिनों पेरेंटहुड जर्नी एन्जॉय कर रहे हैं.
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर शूजित सरकार मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव के साथ कॉमेडी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ये शूजित सरकार महाभारत के एक खास चैप्टर को कॉमेडी वाले तरीके से एक्सप्लोर और नया रूप देंगे.
राजकुमार राव और पत्रलेखा को उनकी शादी की 4th एनिवर्सरी पर बड़ा तोहफा मिला है. कपल मम्मी-पापा बन गए हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है.
बॉलीवुड के पावरकपल राजकुमार राव और पत्रलेखा भी अब पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं.पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है..कपल ने अपने फैंस को ये गुड न्यूज़ इंस्टाग्राम पर पोस्ट के ज़रिए दी है.
पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी पर खुलकर बात की और बताया कि इस साल की दिवाली उनके लिए बेहद खास है. एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया है कि वो जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
साउथ के मेगास्टार रजनीकांत इन दिनों कैमरों और ग्लैमर से दूर, ऋषिकेश की शांति में कुछ अलग तलाश रहे हैं. सोशल मीडिया पर आई उनकी कुछ तस्वीरें फैंस को हैरान कर रही हैं, क्योंकि इनमें वे वैसे नहीं दिखते जैसे पर्दे पर दिखते आए हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा जल्द ही मां बनने वाली हैं. पति और एक्टर राजकुमार राव के साथ पत्रलेखा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं.
रोमांस से लेकर अगर आप एक्शन पैक्ड कुछ इस हफ्ते देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज हैं जो रिलीज हो रही हैं. इसमें मनोज बाजपेयी की फिल्म 'इंस्पेक्टर झेंडे' और राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' भी शामिल है.
भारतीय क्रिकट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली पर फिल्म बन रही है. ये बायोपिक फिल्म होने वाली है. सौरव गांगुली का रोल फिल्म में राजकुमार राव अदा करते दिखने वाले हैं. इसके लिए राजकुमार बेहद एक्साइटेड हैं. तैयारी के लिए राजकुमार राव, सौरव के साथ एक महीने साथ में रहने वाले हैं.