आठवें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने की उम्मीदें तेज हो गई हैं. कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक-पे 69 हजार से 72 हजार रुपये करने और सालाना इंक्रीमेंट की दर 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने की मांग रखी है. बेसिक-पे में बढ़ोतरी का असर महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और रिटायरमेंट के लाभों पर भी पड़ सकता है. हालांकि, इन मांगों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.