scorecardresearch
 

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: लाल हाथ-छर्रे के निशान... एक्टर की टीम ने शेयर किया एक्टर का Video

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के 4 दिन बाद उनकी टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर किया है. जिसमें बारूद और कांच के टुकड़ों से लगी चोटें साफ दिख रही हैं.

Advertisement
X
टाइगर की चोट का वीडियो आया सामने (PHOTO: SCREENGRAB)
टाइगर की चोट का वीडियो आया सामने (PHOTO: SCREENGRAB)

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई फायरिंग की घटना के 4 दिन बाद अब उनकी टीम ने एक्टर के घायल हाथ का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टाइगर के हाथ पर चोट के लाल निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये चोट बारूद और कांच के टुकड़ों की वजह से लगी है.

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी उनकी कार के पास गोलीबारी की गई. इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन बारूद और टूटे कांच के टुकड़ों से उनके हाथ में मामूली चोटें आईं.

टीम ने दिखाया वीडियो
टाइगर श्रॉफ की टीम ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक्टर के हाथ पर छोटे-छोटे निशान और लाल दाग दिख रहे हैं. ये निशान गोली के छर्रों, बारूद और कांच के टुकड़ों से लगे हैं. वीडियो के साथ टीम ने कैप्शन में ‘भगवान दयालु है’ लिखा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने टाइगर की सलामती के लिए दुआएं कीं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. कई यूजर्स ने कमेंट कर भगवान का शुक्रिया अदा किया कि एक्टर इस बड़ी घटना से सुरक्षित बच गए. 

Advertisement

हेटर्स को दिया जवाब 
टाइगर पर फायरिंग केस के बाद सोशल मीडिया पर उनकी  एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे थे. शर्टलेस फोटो में उनके शरीर में किसी तरह का दाग नजर नहीं आया. एक्टर की फोटो को लेकर सवाल खड़े हुए कि आखिर कैसे फायरिंग होने के बाद उनकी बॉडी पर कोई निशान नहीं है. टाइगर पर हुई फायरिंग के जवाब में उनकी टीम ने ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि वो घटना में बाल-बाल बचे हैं. 

फायरिंग केस की बात करें, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस घटना ने बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर फिर से चिंता पैदा कर दी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement