scorecardresearch
 

The Kerala Story 2 को हाई कोर्ट से मिली राहत, प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सच्चाई का सबूत...

शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर लगी रोक को हटाया. इससे फिल्म के मेकर्स को एक बड़ी राहत मिली. प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी फिल्म से जुड़े विवादों पर चुप्पी तोड़ी.

Advertisement
X
'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर बोले प्रोड्यूसर (Photo: Screengrab/Movie Poster)
'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर बोले प्रोड्यूसर (Photo: Screengrab/Movie Poster)

बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर चल रहा विवाद फाइनली खत्म हुआ. बीते दिन शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगे बैन को हटाया. डिविजन बेंच ने फिल्म पर लगे 15 दिन के अंतरिम स्टे को हटाया, जो गुरुवार के दिन सिंगल जज की बेंच ने लगाया था.  

'द केरल स्टोरी 2' पर हो रहे विवादों पर क्या बोले फिल्म के प्रोड्यूसर?

'द केरल स्टोरी 2' के कंटेंट और टाइटल को लेकर केरल राज्य में काफी विवाद हुआ था. कहा जा रहा था कि फिल्म केरल राज्य की छवि को बिगाड़ने का काम करती है, जिसे तुरंत रिलीज करने से रोका जाना चाहिए. सिंगल जज की बेंच ने हाई कोर्ट में सेंसर बोर्ड को 'द केरल स्टोरी 2' फिल्म के सर्टिफिकेशन पर रिप्रेजेंटेशन की जांच का आदेश दिया था. मगर उसी दिन शाम को डिविजन बेंच की एक अर्जेंट स्पेशल सिटिंग में फिल्म पर लगे स्टे को हटाया गया.

ये फिल्म अपनी तय रिलीज डेट 27 फरवरी को ही थिएटर्स में रिलीज हुई. सुनवाई के बाद, फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने मीडिया से बातचीत भी की और अपनी फिल्म पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने साफ किया कि उनकी फिल्म केरल राज्य के खिलाफ नहीं बनाई गई है. विपुल ने फिल्म को लेकर बनी गलतफहमी दूर करते हुए कहा, 'ना तो हमारी फिल्म, ना मैं और ना मेरी टीम का कोई भी व्यक्ति केरल राज्य या उनके लोगों के खिलाफ हैं.'

Advertisement

'केरल एक प्यारी जगह है, भगवान का सबसे प्रिय देश है, लेकिन अगर ऐसी जगह पर कुछ गलत हो रहा है तो वो लोगों तक पहुंचाना और उसे ठीक करना ये हमारी कोशिश है. मैं आपसे वादा करता हूं कि जब आप ये फिल्म देखेंगे तो आप समझेंगे कि हमने इसमें ना केरल और ना वहां के लोगों के बारे में कोई गलत बात फैलाई है. ये फिल्म कुछ अपराधियों का पर्दा फाश करती है. कुछ अपराधी केरल, मध्य-प्रदेश, राजस्थान से हैं, इसलिए इसका नाम द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड रखा गया है.'

विपुल ने आगे अपनी फिल्म को मिली राहत पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, 'केरल की डिवीजन बेंच ने स्टे को खारिज कर दिया. उन्होंने फिल्म रिलीज होने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है. हमारे शो पहले से ही खुलने शुरू हो गए हैं. फिल्म बहुत मेहनत से बनाई गई है. मुझे लगता है कि हमारी फिल्म की सच्चाई का सबसे बड़ा सबूत यही है कि केरल हाई कोर्ट ने स्टे हटा दिया. अगर फिल्म में झूठ होता, तो कोर्ट फिल्म देखता और ऐसा फैसला नहीं करता. इसलिए मैं केरल हाई कोर्ट के जज साहब का बहुत-बहुत दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement