scorecardresearch
 

बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना 'तारे जमीन पर' मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का होता है. लेकिन सचेत इंजीनियर उन लोगों में हैं, जिन्हें पहली ही फिल्म से तगड़ी सक्सेस मिली, लेकिन फिर भी उन्होंने पढ़ाई-लिखाई में करियर बनाया और शोबिज से दूर हो गए. जानिए 'तारे जमीन पर' के योहान अवस्थी अब कहां हैं और क्या करते हैं.

Advertisement
X
डॉक्टर-पायलट बने सचेत इंजीनियर (Photo: Social Media)
डॉक्टर-पायलट बने सचेत इंजीनियर (Photo: Social Media)

क्या आपको 'तारे जमीन पर' फिल्म के योहान अवस्थी याद हैं? फिल्म में दर्शील सफारी (ईशान अवस्थी) के बड़े भाई योहान अवस्थी का किरदार चाइल्ड एक्टर सचेत इंजीनियर ने निभाया था. 19 साल पहले चाइल्ड एक्टर के तौर पर उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' में एक आदर्श बड़े भाई के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था. कई लोगों को लगा था कि वो बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय करेंगे, लेकिन उन्होंने अपने लिए एक अलग रास्ता चुना. सचेत अब एक्टिंग छोड़ विदेश में बस गए हैं. 

एक्टिंग छोड़ डेंटिस्ट बने सचेत 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, योहान अवस्थी उर्फ सचेत इंजीनियर अब शोबिज से दूर यूके (UK) में मेडिकल फील्ड में अपना नाम कमा रहे हैं. इसके साथ वो पायलट बनने की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. बता दें कि एक्टर सचेत इंजीनियर ने शोबीज की चकाचौंध के बजाए पढ़ाई-लिखाई को चुना. सचेत की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वो यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक क्वालिफाइड डेंटल प्रोफेशनल बन चुके हैं. 

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, उन्होंने लंदन के यूसीएल (UCL) ईस्टमैन डेंटल इंस्टीट्यूट से पीरियोडोंटोलॉजी में M.Clin.Dent की पढ़ाई पूरी की है, जो वहां के टॉप संस्थानों में से एक है. इसके अलावा वो यूरोपियन फेडरेशन ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी (EFP) के एक रजिस्टर्ड मेंबर भी बन गए हैं. विदेश जाने से पहले उन्होंने भारत में DY पाटिल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. वहां उन्होंने पीरियोडोंटोलॉजी में गोल्ड मेडल भी जीता. 

Advertisement

पायलट बनने की ले रहे ट्रेनिंग!

डेंटिस्ट्री के अलावा सचेत एविएशन को लेकर भी काफी पैशनेट हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सचेत अब एक पायलट बनने की दिशा में काम कर रहे हैं. साल 2024 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विमान के कॉकपिट से अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिससे उनके फॉलोअर्स को उनकी इस नए इंटरेस्ट की एक झलक मिली थी. हालांकि, अब उनकी इंस्टा प्रोफाइल प्राइवेट है. 

सचेत भले ही लाइमलाइट से दूर हो गए, लेकिन उन्होंने 'बॉलीवुड हंगामा' संग पुराने इंटरव्यू में कहा था कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो इस इंडस्ट्री में लौटने के लिए तैयार रहेंगे. फैंस अभी भी उन्हें स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर वो अब बॉलीवुड में लौटेंगे या नहीं...यह कहना मुश्किल है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement