scorecardresearch
 

3 शादियां टूटीं, शाहिद कपूर की मां को मिली नफरत, हेटर्स पर फूटा गुस्सा, बोलीं- बदनाम किया गया

नीलिमा अजीम ने अपनी तीन शादियों के टूटने और सोशल मीडिया पर मिलने वाले निगेटिव कमेंट्स पर खुलकर बात की. नीलिमा ने लोगों के जजमेंट और टॉक्सिसिटी से प्रभावित होने की बात कही.

Advertisement
X
नीलिमा का छलका दर्द (Photo: Instagram @ishaankhatter)
नीलिमा का छलका दर्द (Photo: Instagram @ishaankhatter)

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम की प्राइवेट लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है. उनकी 3 शादियां टूटी हैं. इनके टूटने का जिम्मेदार लोगों ने नीलिमा को ही ठहराया. पब्लिक के जजमेंट को लेकर नीलिमा ने एक इंटरव्यू में दिल खोलकर बात की है. नीलिमा ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली जजमेंट से उन्हें फर्क पड़ता है. 

टूटी शादियों पर क्या बोलीं नीलिमा?
जूम को दिए इंटरव्यू में नीलिमा में सोशल मीडिया पर मिलने वाली टॉक्सिसिटी पर कहा- किसी आम दिन की तरह एक शख्स ने मेरी फोटो पर कमेंट कर लिखा- 'शराब पीकर क्या हाल हो गया है.' जबकि मैं तो शराब पीती भी नहीं हूं. सोशल मीडिया पर बिना किसी सच्चाई के पोस्ट किए जाते हैं. मैंने सिंपल आदमियों से शादी की थी, जिनके पास कोई पैसा नहीं था. लेकिन वो शानदार इंसान थे और बहुत टैलेंटेड भी थे. मैंने कभी अमीर होने या मैटेरियलिस्टिक चीजों के लिए शादी नहीं की.

''मैंने कभी ये सोचकर शादी नहीं कि कि वो मेरे करियर को आगे बढ़ाएंगे या बिजनेस में इंवेस्ट करेंगे. मेरा जिंदगी जीने का ऐसा तरीका नहीं है. मेरी क्षमता में जो था मैंने किया. मैंने थियेटर, टीवी किया. शो होस्ट किया, डांस किया. बतौर एक्ट्रेस मेरे पास 27 बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड हैं. मैंने बड़े कलाकारों संग काम किया है. ''

Advertisement

''मैंने कभी अपनी तरफ की कहानी नहीं बताई लेकिन अब लगता है सामने आकर बोलना जरूरी है. क्योंकि अगर तुम सच नहीं बोलेगे तो लोग तुम्हें दबाएंगे, आपके फैक्ट्स को तोड़ मरोड़कर पेश करेंगे. समय के साथ आपको लगेगा कि आपको बदनाम किया गया है. सबसे बुरा ये है कि दूसरी महिला एक महिला के साथ ऐसा करती है. मैं अपनी शादी खत्म नहीं करना चाहती थी लेकिन चीजें हो जाती हैं. उसके कारण हैं. किसी को ब्लेम करना आसान होता है.''

नीलिमा की पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी. इसके बाद उनकी जिंदगी में राजेश खट्टर आए. नीलिमा ने तीसरी शादी उस्ताद राजा अली खान से की थी. नीलिमा के दो बेटे हैं- ईशान खट्टर और शाहिद कपूर. नीलिमा के दोनों बेटों संग अच्छे रिश्ते हैं. ईशान और शाहिद भले ही सौतेले भाई हैं, लेकिन उनका बॉन्ड शानदार है. दोनों की मां एक हैं, लेकिन पिता अलग हैं. शाहिद के पिता पंकज कपूर हैं तो ईशान के पिता राजेश खट्टर हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement