scorecardresearch
 

शाहरुख-सलमान को क्या तोहफे देते हैं लोग? एकता कपूर ने बताया बॉलीवुड पार्टियों का सच

फैंस के मन में हमेशा से सवाल रहा है कि आखिर एक्टर्स को क्या तोहफे मिलते हैं? क्या कोई तोहफा मिलता भी है या नहीं. प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में इसका जवाब दिया. एक बातचीत में उनसे पूछा गया कि शाहरुख खान या सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की बर्थडे पार्टी में वे क्या गिफ्ट ले जाती हैं.

Advertisement
X
एकता कपूर ने बताया सच (Photo: Instagram/@ektarkapoor)
एकता कपूर ने बताया सच (Photo: Instagram/@ektarkapoor)

बॉलीवुड स्टार्स को अक्सर इंडस्ट्री के अपने साथी कलाकारों, डायरेक्टर और अन्य लोगों के बर्थडे और वेडिंग फंक्शन्स पर जाते देखा जाता है. आम तौर जब आप किसी के घर फंक्शन में शामिल होते हैं तो गिफ्ट लेकर जाना जरूरी होता है. लेकिन सितारों को अक्सर एक-दूसरे को गिफ्ट देते नहीं देखा जाता. ऐसे में फैंस के मन में हमेशा से सवाल रहा है कि आखिर एक्टर्स को क्या तोहफे मिलते हैं? क्या कोई तोहफा मिलता भी है या नहीं.

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया. एमके टॉक्स के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि शाहरुख खान या सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की बर्थडे पार्टी में वे क्या गिफ्ट ले जाती हैं. एकता का जवाब कुछ लोगों को निराश कर सकता है. उन्होंने कहा, 'बड़े नामों जैसे सलमान या शाहरुख के जन्मदिन पर लोग आमतौर पर गिफ्ट नहीं ले जाते. आप उनके जन्मदिन पर क्या ले जाएंगे? असल में मैं ज्यादा बर्थडे पार्टी में नहीं जाती. अपने जन्मदिन पर मैं तिरुपति चली जाती हूं और किसी को इनवाइट नहीं करती.' उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप पूछ रहे हैं कि आमतौर पर बड़े लोगों के जन्मदिन पर क्या दिया जाता है, तो मैंने ज्यादातर देखा है कि लोग सिर्फ आशीर्वाद देते हैं.'

बॉलीवुड के पार्टी कल्चर में बोलीं प्रोड्यूसर

Advertisement

एकता कपूर ने बॉलीवुड के 'पार्टी कल्चर' पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री के बारे में यह धारणा है कि महंगे गिफ्ट्स एक्सचेंज होते हैं, लोग बहुत शराब पीते हैं और रातभर पार्टी करते हैं, वो बिल्कुल गलत है. असल में इससे ज्यादा बोरिंग इंडस्ट्री आपको नहीं मिलेगी. फिल्म इंडस्ट्री सबसे बोरिंग इंडस्ट्री है.'

उन्होंने आगे बताया, 'हर कोई बोरिंग है. सब 8 बजे सो जाते हैं, सुबह जल्दी उठते हैं, कम खाते हैं और सिर्फ काम और हेल्थ पर फोकस रहता है. लोग जितने ग्लैमरस या वाइल्ड लगते हैं, उससे कहीं ज्यादा साधारण हैं. हर कोई फैमिली ओरिएंटेड और प्राइवेट है, बल्कि नॉर्मल लाइफ से भी ज्यादा.' उन्होंने यह भी कहा कि 'फिल्म इंडस्ट्री में लोग बहुत फैमिली ओरिएंटेड हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि बाहर की दुनिया काफी उथली है, इसलिए वे अपनी असली दुनिया परिवार और अपने करीबी लोगों के बीच रखते हैं.'

क्या है एकता का रूटीन?

हाल ही में एकता कपूर ने उषा काकडे प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल पर अपने डेली रूटीन के बारे में भी बताया था. उन्होंने कहा था, 'मैं देर से उठती हूं. मेरा रूटीन अगर कोई सुनेगा तो हैरान रह जाएगा. मैं लगभग सुबह 11 बजे के आसपास उठती हूं. फिर मैं तीन घंटे फोन कॉल्स और कंटेंट राइटिंग पर बिताती हूं, वो मेरा क्रिएटिव टाइम होता है. उसके बाद मैं घर से 1:30–2 बजे के आसपास निकलती हूं. मैं सुबह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए 10 मिनट के लिए उठ जाती हूं और फिर सो जाती हूं, लेकिन उसे मैं काउंट नहीं करती. मैं अपने बेटे को स्कूल से पिकअप करके अपनी मां के पास छोड़ देती हूं. उसके बाद मैं वर्कआउट करती हूं और फिर ऑफिस 4 बजे के आसपास पहुंचती हूं. मैं आमतौर पर 4 बजे सुबह काम खत्म करती हूं. हम ऑफिस में लगभग 12 घंटे रहते हैं.'

Advertisement

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एकता कपूर ने अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' को प्रोड्यूस किया है. फिलहाल इसकी रिलीज की तैयारी वो कर रही हैं. डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये पिक्चर 16 अप्रैल को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement