scorecardresearch
 

'इससे दूर रहो', जावेद अख्तर संग शादी पर शबाना आजमी को मां से मिली थी वॉर्निंग, 42 साल से अटूट है रिश्ता

शबाना आजमी और जावेद अख्तर इंडस्ट्री के पावर कपल्स में शुमार किए जाते हैं. सालों से दोनों का रिश्ता अटूट है. अब शबाना आजमी ने बताया कि वो दोनों अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए क्या करते हैं.

Advertisement
X
जावेद अख्तर संग कैसा है शबाना का रिश्ता (Photo: Social Media)
जावेद अख्तर संग कैसा है शबाना का रिश्ता (Photo: Social Media)

शबाना आजमी और जावेद अख्तर बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल हैं. दोनों की शादी को करीब 42 साल हो चुके हैं. शबाना और जावेद अख्तर अक्सर अपने रिश्ते पर बात करते हैं. अब शबाना आजमी ने कहा कि जावेद अख्तर रियल लाइफ में बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं. 

शबाना संग जावेद अख्तर को कब हुआ था प्यार?

Mojo Story संग बातचीत में जावेद अख्तर ने शबाना आजमी संग अपनी लव स्टोरी पर बात की. हालांकि, उन्होंने उस पल के बारे में नहीं बताया जब उन्हें शबाना से प्यार हुआ था. उन्होंने कहा कि प्यार वैसे नहीं होता जैसे फिल्मों में दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि प्यार एक प्रोसेस है. कोई भी उस एक पल के बारे में नहीं बता सकता जब उसे प्यार होता है. 

जावेद अख्तर की इस बात पर शबाना आजमी ने खास अंदाज में जवाब दिया- अगर आप लोग सोचते हैं कि ये इतने रोमांटिक गाने लिखते हैं तो असल जिंदगी में भी रोमांटिक पति होंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. वो बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं. 

जब मां ने शबाना को दी चेतावनी

इंटरव्यू के दौरान शबाना आजमी ने ये भी बताया कि जावेद अख्तर संग रिश्ते को लेकर एक दफा उनकी मां ने उन्हें चेतावनी दी थी. शबाना बोलीं- जब बाद में हम एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे, तब जावेद ने मुझे कविता लिखकर भेजी थी. कविता पढ़ने के बाद मेरी मां ने कहा था- मत फंसो, एक कवि हमेशा अपने शब्दों से ट्रैप कर लेता है. इससे दूर रहो. 

Advertisement

सालों से कैसे अटूट है दोनों का रिश्ता?

शबाना और जावेद अख्तर ने कहा कि भले ही वो एक परफेक्ट कपल लगते हैं, मगर उनकी भी नोक-झोंक होती है. हालांकि, सालों से वो अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए खास तरीका अपना रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए शबाना ने कहा- हम लड़ते हैं. लेकिन जब हम एक-दूसरे से बहुत ज्यादा नाराज होने वाले होते हैं, तो हमारे पास एक जादुई शब्द है 'छोड़ दो' और हम फिर बात को वहीं खत्म कर देते हैं. फिर 10 दिन बाद जब हमारा गुस्सा शांत हो जाता है, तब उस टॉपिक पर फिर से बात करते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement