scorecardresearch
 

Diwali Box: बाजार से खरीदना छोड़ें, इस दिवाली घर में तैयार करें रंग-बिरंगे सुंदर-सुंदर गिफ्ट बॉक्स, झटपट होंगे तैयार

Diwali Box: अगर आप भी दिवाली के लिए बाजार से गिफ्ट बॉक्स खरीदने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं. यहां हम आपको घर पर ही सुंदर-सुंदर रंगीन गिफ्ट बॉक्स बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं दिवाली गिफ्ट बॉक्स (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं दिवाली गिफ्ट बॉक्स (Photo: ITG)

दीपावली का त्योहार आते ही एक-दूसरे को गिफ्ट्स और मिठाइयां देने का सिलसिला शुरू हो जाता है. बाजार में मिलने वाले फैंसी और डिजाइनर गिफ्ट बॉक्स दिखने में तो सुंदर होते हैं, लेकिन काफी महंगे मिलते हैं. अगर आप इस बार अपने हाथों से बने गिफ्ट्स या मिठाइयों को एक पर्सनल टच देना चाहती हैं, तो घर पर रखी बेकार चीजों से बेहद आसानी से सुंदर और रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स तैयार कर सकती हैं.

यह तरीका न सिर्फ किफायती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान और मजेदार है. आइए जानते हैं घर पर झटपट फैंसी दिवाली गिफ्ट बॉक्स बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि.

सामग्री 
कार्डबोर्ड या गत्ता (बेस के लिए)

रंगीन पेपर, क्राफ्ट पेपर या साटन का कपड़ा: बॉक्स को कवर करने के लिए

ग्लू गन या फेविकोल: चिपकाने के लिए

कैंची और कटर: काटने के लिए

सजावट का सामान: गोटा-पत्ती, लेस, रिबन, आर्टिफिशियल फूल, मोती या दीये के स्टिकर

स्केल और पेंसिल: मापने के लिए

बनाने का तरीका
अगर आपके पास पुराना शू बॉक्स या मिठाई का मजबूत डिब्बा है, तो आप उसका इस्तेमाल कर सकती हैं. अगर गत्ते से बना रही हैं, तो स्केल और पेंसिल की मदद से मनचाहे आकार (चौकोर या आयताकार) का माप लेकर गत्ते को काट लें और ग्लू गन की मदद से उसके चारों कोनों को चिपकाकर बॉक्स का ढांचा तैयार कर लें.

Advertisement

अब बॉक्स के बाहरी और अंदरूनी हिस्से को सुंदर रंग-बिरंगे क्राफ्ट पेपर, ग्लिटर शीट या किसी बचे हुए साटन/सूती कपड़े से अच्छी तरह कवर कर दें. पेपर या कपड़े को चिपकाते वक्त ध्यान रखें कि उसमें सिलवटें न आएं, ताकि फिनिशिंग एकदम साफ और प्रोफेशनल दिखे.

बॉक्स के नाप से थोड़ा सा बड़ा ढक्कन का गत्ता काटें, ताकि वह आसानी से बॉक्स के ऊपर फिट हो सके. ढक्कन को भी उसी रंग के पेपर या कंट्रास्ट पेपर से अच्छी तरह लपेट लें.

गिफ्ट बॉक्स को फेस्टिव लुक देने के लिए उसकी किनारियों पर सुनहरी गोटा-पत्ती, लेस या खूबसूरत बॉर्डर चिपका दें. ढक्कन के ऊपर एक बड़ा सा साटन का रिबन या बो लगा दें. आप चाहें तो बीच में छोटा सा आर्टिफिशियल फूल या कुंदन स्टिकर भी चिपका सकती हैं.

आपका सुंदर और मजबूत हैंडमेड गिफ्ट बॉक्स तैयार है! अब इसके अंदर टिशू पेपर बिछाकर अपनी मनपसंद मिठाइयां, चॉकलेट, कैंडल्स या गिफ्ट आइटम्स रखकर पैक करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement