scorecardresearch
 

कोर्ट केस-टूटे रिश्तों से बिगड़ी थी सलमान खान की छवि, बिग बॉस में छलका दर्द

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अपनी छवि पर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया की डेब्यू के बाद से उनकी मीडिया में छवि बहुत खराब हो गई थी, लेकिन 10 का दम शो से वही इमेज बदल भी गई.

Advertisement
X
टीवी ने सलमान को बदला (Photo: Instagram @jiohotsrarreality)
टीवी ने सलमान को बदला (Photo: Instagram @jiohotsrarreality)

सलमान खान पिछले कई सालों से टीवी पर रियलिटी शोज लेकर आ रहे हैं. बिग बॉस के अलावा सोनी टीवी पर उनका शो 10 का दम भी आता था. ये शो बिग बॉस से पहले यानी 2008 में और एक बार साल 2018 में वापस आया था. इसे जनता का काफी प्यार मिला. सलमान इस शो को भी काफी मानते हैं क्योंकि इसने उनकी इमेज बदलने में काफी मदद की थी.

सलमान के खिलाफ नेगेटिविटी

बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने बताया कि बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से ही उनकी छवि मीडिया में काफी खराब बताई गई. कभी विवादित कोर्ट केस, तो उनके रिलेशनशिप के चलते इमेज पर असर पड़ा. मगर एक्टर ने 10 का दम शो से उसे बदल दिया. काजी तौकीर से बात करते वक्त सलमान खान ने कहा- फिल्म मैंने प्यार किया के बाद मेरी पर्सनल लाइफ, रिश्तों, फिल्मों और कोर्ट केस को लेकर मीडिया में उनके बारे में काफी नकारात्मक बातें होने लगी थीं.

'उस समय जब भी मैं अखबार खोलता या टीवी देखता, तो मेरे बारे में नेगेटिव खबरें ही दिखाई देती थीं. इसी दौरान मुझे टीवी शो 10 का दम ऑफर हुआ, लेकिन मैं शुरुआत में इसे करने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि मुझे लग रहा था कि मेरे खिलाफ पहले से ही काफी नेगेटिव माहौल बना हुआ है.' 

Advertisement

सलमान बताते हैं कि इसके बाद उन्होंने अपने पिता सलीम खान से सलाह ली. उन्होंने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है? सलमान ने हां में जवाब दिया. तब सलीम खान ने उनसे कहा कि अगर उन्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है तो वो 10 का दम शो करें और रियलिटी में जैसे हैं, वैसे ही रहें. 

एक एपिसोड से बदली छवि

सलमान अंत में बताते हैं कि 10 का दम के सिर्फ एक एपिसोड के बाद लोगों को उनकी असली पर्सनैलिटी देखने को मिली. लोगों ने उन्हें सिर्फ उनकी फिल्मों के जरिए देखना बंद किया और उन्हें 10 का दम से भी पहचानने लगे. उन्होंने इसकी तुलना अमिताभ बच्चन से की, जिन्हें लोग कौन बनेगा करोड़पति यानी KBC से भी जोड़कर देखने लगे थे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके बावजूद उनकी लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहे, जिसका उन्होंने सामना किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement