scorecardresearch
 

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि', सीधे OTT पर होगी रिलीज?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में बदलाव करने के बाद अभी रक्षा मंत्रालय, आर्मी और सेंसर बोर्ड (CBFC) में से किसी ने भी फिल्म को अभी तक देखा नहीं है. दूसरी तरफ चर्चा बनी हुई है कि इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा. मगर इसमें कितना सच है ये अब सूत्रों ने बताया है.

Advertisement
X
अटकी पड़ी है सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' (Credit: YouTube screengrab)
अटकी पड़ी है सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' (Credit: YouTube screengrab)

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' परेशानियों में फंसी हुई है. रक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर फिल्म में चीन का जिक्र हटाने के बाद इसमें बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो गई है. बदलाव करने के बाद अब रक्षा मंत्रालय, आर्मी और सेंसर बोर्ड (CBFC) में से किसी ने भी फिल्म को अभी तक देखा नहीं है.

अटकी हुई है सलमान की फिल्म

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, 'इस स्टेज पर जरूरी बदलाव करने के बाद टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि अब अगला कदम क्या होगा, ताकि फिल्म सुचारू रूप से रिलीज हो सके. अभी न तो रक्षा मंत्रालय, न आर्मी और न ही CBFC ने फिल्म देखी है.' सूत्र ने आगे बताया कि लेखकों ने पूरी फिल्म दोबारा से नहीं लिखी, लेकिन 'अब फिल्म का फोकस फैमिली और रिलेशनशिप्स पर शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे यह एक ह्यूमन ड्रामा बन गई है. इसमें थोड़े बहुत वॉर के हिस्से अभी भी रखे गए हैं. लेकिन अगर चीन और गलवान का रेफरेंस हटा दिया जाए तो फिर कॉन्फ्लिक्ट किस बारे में है? यही सवाल उन्हें परेशान कर रहा है.'

सीधे ओटीटी पर आएगी मातृभूमि?

Advertisement

इस बीच खबर ये भी आ रही थी कि सलमान की इस नई पिक्चर को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'मातृभूमि' सीधे ओटीटी पर रिलीज नहीं की जा रही है. मेकर्स इसे थिएटर में रिलीज करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. एक सूत्र ने कहा, 'सलमान अभी भी मेगा स्टार हैं और उन्होंने मातृभूमि को ग्रैंड स्केल पर बनाया है. यह बड़ी स्क्रीन के लिए बनी फिल्म है, इसलिए वे और डायरेक्टर अपूर्वा लखिया समस्याएं सुलझने के बाद इसे थिएट्रिकल रिलीज देने के पक्ष में हैं.'

एक इनसाइडर ने बताया कि लोगों में यह गलतफहमी है कि अगर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होती है तो सेंसरशिप नहीं होती, इसलिए 'मातृभूमि' के मेकर्स बिना किसी समस्या के इसे ओटीटी पर रिलीज कर सकते हैं. इनसाइडर ने कहा, 'लेकिन ऐसा नहीं है. जो फिल्में सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं, उन्हें भी थिएट्रिकल फिल्मों की तरह सर्टिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. इसलिए डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज के लिए भी सरकार की मंजूरी जरूरी है.'

पहले फिल्म 'मातृभूमि' अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई बदलावों की वजह से मेकर्स ने अप्रैल की रिलीज रद्द कर दी. बाद में अफवाह थी कि फिल्म मई 2026 में थिएटर में आ सकती है, लेकिन हालिया बदलावों के बाद यह भी मुश्किल लग रहा है. टीम ने अब तक नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement