scorecardresearch
 

60 साल के सलमान, शर्टलेस देखकर एक्स GF ने किया ऐसा कमेंट, लगा दी आग

सलमान खान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का रिश्ता भले ही शादी तक नहीं पहुंच पाया. मगर सालों बाद भी उनके बीच दोस्ती बरकरार है. सलमान के शर्टलेस लुक पर संगीता ने भी खास रिएक्शन दिया है. जानना नहीं चाहेंगे आप?

Advertisement
X
सलमान खान की तस्वीर पर संगीता का कमेंट हुआ वायरल (Photo: Instagram @sangeetabijlani9 @beingsalmankhan) 
सलमान खान की तस्वीर पर संगीता का कमेंट हुआ वायरल (Photo: Instagram @sangeetabijlani9 @beingsalmankhan) 

हाय...सलमान खान की लेटेस्ट शर्टलेस फोटो ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है. सोशल मीडिया पर भाईजान की तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. सलमान की किलर बॉडी और 6 पैक एब्स से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी एक्टर के शर्टलेस पर लुक पर फिदा हो गई हैं. 

सलमान की फोटो पर संगीता का खास कमेंट

सलमान खान ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की. फोटो में 60 साल के सलमान बिना शर्ट के दिखाई दिए. सोफे पर बैठे सलमान ने शर्टलेस लुक में अपनी बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट किए. सलमान की शर्टलेस फोटो ने सामने आते ही इंटरनेट का पारा हाई कर दिया. सुपरस्टार की फोटो पर चंद घंटों में मिलियन में लाइक्स आ गए. कमेंट सेक्शन तारीफों से फुल हो गया. लेकिन इन सब के बीच सलमान की हॉट पिक्चर पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का कमेंट वायरल हो गया है. 

 

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. संगीता बिजलानी ने भी सलमान की शर्टलेस फोटो पर कमेंट करके सुपरस्टार की तारीफ की है. संगीता ने कमेंट सेक्शन में Ufff लिखकर रिएक्ट किया है. साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी बनाई है. सलमान की तस्वीर पर संगीता का कमेंट देखकर फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फैंस का कहना है कि पहला प्यार भुलाया नहीं जाता. 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कभी रिश्ते में थे सलमान-संगीता

बता दें कि सलमान खान और संगीता बिजलानी एक समय पर रिश्ते में थे. दोनों शादी करने वाले थे. उनकी वेडिंग डेट भी तय हो गई थी. शादी के कार्ड भी छप गए थे. लेकिन किस्मत में उनका साथ नहीं लिखा था. शादी से चंद दिन पहले ही उनका रिश्ता टूट गया था. मगर रिश्ता टूटने के सालों बाद भी सलमान और संगीता एक दूजे संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों अच्छे दोस्त हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement