सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की शुरुआत बॉलीवुड में कुछ खास नहीं रही. पिछले साल 2026 में उनकी दो फिल्में 'नादानियां' और 'सरजमीन' सीधा ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे लोगों से उतना खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. 'नादानियां' के लिए तो इब्राहिम को काफी ट्रोल भी किया गया. उनके एक्सप्रेशंस की खूब खिल्ली उड़ाई गई थी.
नेपोटिज्म पर सैफ की क्या है राय?
इब्राहिल अली खान के अलावा सैफ की बेटा सारा अली खान भी वक्त-वक्त पर ट्रोल होती रहती हैं. दोनों को अपनी फैमिली बैकग्राउंड के चलते काफी नफरत झेलनी पड़ती है. अब उनके पिता सैफ अली खान ने अपने बच्चों को मिले प्रिविलेज और नेपोटिज्म जैसे विवादित मुद्दे पर बात की है. सैफ का कहना है कि उनके परिवार के कनेक्शंस के कारण जो मौके खुलते हैं, वो बाकियों के लिए अनुचित है.
अपनी बहन सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सैफ ने नेपोटिज्म पर कहा, 'लकी लोगों और उन लोगों में बहुत बड़ा फर्क है जो अनजान हैं, बदकिस्मत हैं, और जिनके पास नोटिस होने के, आगे बढ़ने के ज्यादा मौके ही नहीं होते. इसलिए जब कोई लड़का या लड़की बिल्कुल छोटे-मोटे स्तर से, बिना किसी मदद के उठकर अच्छा गिटार बजाने वाला, म्यूजिक डायरेक्टर या एक्टर बन जाता है, तो वो कमाल की बात लगती है. क्योंकि उसके पास ना तो कोई गॉडफादर था, न ही कोई फेमस मां-बाप जो पहले से नामी हों.'
'हमारे मम्मी-पापा कौन हैं, इसी वजह से हमारे लिए दरवाजे खुल जाता हैं. ये बहुत ज्यादा अनुचित है और हमारे लिए बहुत बड़ी प्रिविलेज है. नेपोटिज्म के बारे में मेरी यही राय है. जब कोई इंसान बार-बार मौका पाता है, लेकिन फिर भी अच्छा परफॉर्म नहीं करता, तो दर्शक उस पर बहुत गुस्सा करते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि बहुत सारे अच्छे और हकदार लोग पीछे छूट जाते हैं.'
बेटे के मुश्किल डेब्यू पर क्या बोले सैफ?
सैफ ने अपने बच्चों इब्राहिम और सारा को सपोर्ट करने पर कहा, 'मैं बिल्कुल अपने बच्चों की मदद करूंगा ही, लेकिन इसमें भी एक लिमिट होती है. मैं इब्राहिम को भी कहता हूं. मतलब मुझे नहीं पता कि इस वक्त तुम्हारे साथ खड़ा होकर तुम्हारा हाथ पकड़ना चाहिए या नहीं, क्योंकि तुम्हें पहले से ही बहुत कुछ मिल चुका है — सिर्फ इसलिए क्योंकि तुम कौन हो. इसलिए अब तुम्हें ये सब खुद करना होगा.'
बात करें सैफ के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर के जल्द कई सारे प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं जिसमें से कुछ ओटीटी, तो कुछ थिएटर्स में रिलीज होंगे. इसमें से एक प्रियदर्शन की 'हैवान' है, जिसमें अक्षय कुमार मेन विलेन बने हैं.