scorecardresearch
 

किसिंग सीन में कंगना ने काटे थे होंठ? वीर दास ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस का भी आया रिएक्शन

फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना रनौत और वीर दास के बीच किसिंग सीन से जुड़ा एक किस्सा वायरल हो गया है. अब स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने इस कहानी को मनगढ़ंत बताया है.

Advertisement
X
किसिंग सीन पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी (Photo: X/@thevirdas/@KanganaTeam)
किसिंग सीन पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी (Photo: X/@thevirdas/@KanganaTeam)

बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत हमेशा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों और विवादों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी साल 2014 में आई फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' का एक बेहद अजीब और पुराना किस्सा तेजी से वायरल हुआ. दावा किया जा रहा था कि इस फिल्म के एक किसिंग सीन के दौरान कंगना ने अपने को-स्टार और मशहूर कॉमेडियन-एक्टर वीर दास को इस कदर चूमा कि उनके होंठ से खून तक निकल आया था. 

दरअसल अब एक सीनियर जर्नलिस्ट द्वारा पॉडकास्ट में किए गए इस सनसनीखेज दावे के बाद अब खुद वीर दास ने सामने आकर इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पूरी सच्चाई सामने रखी है. इसके बाद कंगना ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

जर्नलिस्ट ने किया था 'खूनी किस' का दावा
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सीनियर जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने मशहूर एंकर सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में शिरकत की. बातचीत के दौरान उन्होंने 'रिवॉल्वर रानी' के सेट की इस पुरानी घटना का जिक्र करते हुए एक बड़ा दावा कर दिया. सिमी ने कहा, 'जब कंगना 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग कर रही थीं, तब शायद वीर दास उस मुश्किल वक्त को याद करके आज भी रो पड़ते होंगे जिससे वह गुजरे थे. सीन की डिमांड के मुताबिक कंगना को वीर को एक पैशनेट KISS करना था, लेकिन वह किरदार में इस कदर डूब गईं कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुकीं. इस चक्कर में उन्होंने बेचारे वीर दास के होंठ काट दिए और वहां से खून तक निकल आया था.'

Advertisement

वीर दास ने सिरे से नकारा
जैसे ही यह इंटरव्यू वायरल हुआ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर जब हमने वीर दास से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया. एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं साफ कर दूं कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक और मनगढ़ंत है. कंगना एक बहुत ही प्रोफेशनल कलाकार थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वह सच में एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. यह उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं.'

इसके बाद वीर दास ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कंगना पर तंज भी कसा. उन्होंने आगे लिखा, 'हां, यह सच है कि कुछ साल बाद उन्होंने मेरी स्टैंडअप कॉमेडी की वजह से मुझे आतंकवादी कहा था 😊, लेकिन जहां तक सेट की बात है... वहां हमारे बीच कोई दिक्कत नहीं थी.'

कंगना का भी आया रिएक्शन
वहीं वीर दास के पोस्ट पर कंगना ने भी अपना रिएक्शन दिया. एक्ट्रेस ने लिखा, 'थैंक्स वीर, पर वो कौन है? छी, लगता है कोई अजीब औरत अपनी सेक्स फैंटेसी पूरी करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है. मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम सदमे में हो और एक दशक बाद भी रो रहे हो. कितना अजीब है.'

Advertisement


कंगना रनौत पहले भी दे चुकी हैं करारा जवाब
भले ही यह किस्सा इस पॉडकास्ट के बाद दोबारा चर्चा में आया हो, लेकिन कंगना रनौत साल 2023 में ही इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दे चुकी हैं. जब पिछले साल यह खबर उड़ी थी, तब कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मजे लेते हुए लिखा था, 'ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली? यह कब हुआ?' 

चर्चा में रही थी 'रिवॉल्वर रानी'
आपको बता दें कि साई कबीर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' एक डार्क कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म में कंगना रनौत ने एक आक्रामक राजनेता और गैंगस्टर 'अलका सिंह' का अनोखा किरदार निभाया था, जो वीर दास के प्यार में पागल रहती है. फिल्म में कंगना और वीर दास के अलावा पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और पंकज सारस्वत जैसे मंझे हुए कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. लेकिन किसिंग सीन को लेकर आज भी चर्चा चल रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement