मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ था. शाही मस्जिद के पास अफवाह फैलने के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस पर पथराव भी किया गया. पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे. हालांकि, अब महाकाल की नगरी में पूरी तरह शांति है और सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मस्जिद के पास जेसीबी खड़ी होने की एआई जनरेटेड फर्जी फोटो और भड़काऊ वीडियो रील बनाकर वायरल की थी.