scorecardresearch
 

रिलीज से पहले रणबीर ने खोला रामायण का सीक्रेट, खराब किया नमित मल्होत्रा का प्लान? फैंस को मिला Spoiler

रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण के बारे में बात कर रहे थे. तभी उनके मुंह से एक ऐसी बात निकल गई, जिससे रामायण को लेकर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के आगे क्या प्लान हैं, इसका खुलासा हुआ है. जाने या अनजाने में रणबीर ने एक बड़ा स्पॉइलर दे दिया है.

Advertisement
X
रामायण के दो नहीं तीन पार्ट आएंगे? (Photo: ITGD)
रामायण के दो नहीं तीन पार्ट आएंगे? (Photo: ITGD)

रामायण इस समय हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है. इसका बजट करीब 4000 करोड़ है, और इसे दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है जिसका पहला पार्ट अब कुछ ही दिन दूर है. फिल्म की कास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश इसे जगह-जगह जाकर प्रमोट कर रहे हैं. एक बातचीत में तीनों ने रामायण पर खुलकर बात की, और अपने एक्सपीरियंस भी साझा किए. लेकिन इस दौरान रणबीर की तरफ से एक ऐसी बात सुनने मिली, जो हैरान करने वाली है. 

रामायण का कौन सा राज रणबीर ने खोला?

रिव्यू नेशन से बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने रामायण के तीसरे पार्ट का खुलासा किया है. रामायण पार्ट 1 के बाद, इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग को लेकर एक्टर कुछ बातें कह रहे थे. तभी उनके मुंह से फिल्म के पार्ट 3 की बात निकली. 

रणबीर ने कहा- दरअसल मैंने रामायण पार्ट 2 में अपने हिस्से की 50 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली है. हम अभी भी रामायण की शूटिंग के प्रोसेस में लगे हुए हैं. जैसा कि मैंने कहा कि भले हम दूसरे या आगे आने वाले तीसरे पार्ट की शूटिंग में लगे हुए हों, लेकिन ये कहानी हमारे साथ रहने वाली है. मुझे नहीं लगता कि ये कभी हमसे दूर होगी.

'ये एक ऐसी चीज है जो जिंदगी में आपको एक ही बार मिलती है. इसका रिजल्ट चाहे जो हो, मगर सच ये है कि हमें इसे इतने बड़े पैमाने पर दिखाने का एक मौका मिला है. हम इसके बारे में बात कर रहे हैं, तो ये बिल्कुल हमारी लाइफ को परिभाषित करने वाला पल है.' 

Advertisement

हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा या डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसके तीसरे पार्ट की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. फिलहाल उन्होंने सिर्फ रामायण के दो पार्ट का जिक्र किया है, जिसका पहला पार्ट 5 नवंबर यानी कुछ ही दिनों में रिलीज हो रहा है. वहीं दूसरा पार्ट दिवाली 2028 को रिलीज होने की चर्चा है. 

बात करें फिल्म रामायण की कास्ट के बारे में, तो इसमें रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, फैजल मलिक, कुणाल कपूर जैसे सितारे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement