scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

नेटवर्थ- $155 अरब... उम्र 96 वर्ष, इस अरबपति ने 48 साल से नहीं पिया पानी!

48 साल से वॉरेन बफे ने नहीं पिया पानी!
  • 1/7

क्या आपने कभी सुना है कि किसी व्यक्ति ने करीब पांच दशक से पानी नहीं पिया हो. कथित तौर पर ऐसे व्यक्ति वॉरेन बफे (Warren Buffett) हैं. 96 साल के इस अरबपति ने कथित तौर पर 48 सालों से पानी नहीं पिया है, क्योंकि वह रोजाना कुछ और पीते हैं. एक हेज फंड मैनेजर बिल एकमैन ने हाल ही में ये बड़ा खुलासा किया है. (Photo: Reuters)

48 साल बिना पानी के!
  • 2/7

48 साल बिना पानी के!
हेज फंड मैनेजर बिल एकमैन ने एक पॉडकास्ट में याद करते हुए कहा कि, '96 साल के अरबपति वॉरेन बफे ने उन्हें बताया था कि उन्होंने 48 सालों से पानी नहीं पिया है. यह कहानी तब शेयर की गई थी, जब बफे एक बार डिनर के लिए मेरे घर आए थे. मैंने उनसे पूछा कि स्टिल वॉटर चाहिए या स्पार्कलिंग वॉटर, तो अरबपति ने मना किया और अपनी पसंदीदा ड्रिंक, चेरी कोक मांगी.' (Photo: Reuters)

पानी नहीं तो अरबपति को क्या पसंद?
  • 3/7

पानी नहीं तो अरबपति को क्या पसंद?
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में एकमैन के पोडकास्ट के हवाले से कहा गया है कि यह साफ नहीं है कि वॉरेन बफे दशकों तक पानी न पीने के बारे में सीरियस थे या फिर वे उस समय मजाक कर रहे थे. हालांकि, कोका-कोला के लिए बफे का प्यार जगजाहिर है और रिपोर्ट्स की मानें, तो अरबपति इन्वेस्टर एक दिन में कोका-कोला के पांच कैन पीते हैं. बफे अपनी कोका-कोला पीने की आदत के बारे में अक्सर खुलकर बात करते नजर आते हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
ड्रिंक कोका-कोला, खाने में ये फेवरेट
  • 4/7

ड्रिंक कोका-कोला, खाने में ये फेवरेट
द स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 में Warren Buffett ने बताया था कि कोका-कोला ड्रिंक उनके रोजाना के कैलोरी इनटेक का 25% हिस्सा है. वहीं बफे के खाने के ऑप्शन कोका-कोला से भी कहीं ज्यादा हैं. वह काम पर जाते समय रेगुलर तौर पर ब्रेकफास्ट के लिए मैकडॉनल्ड्स में रुकते हैं, यहां वे हॉट डॉग, फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न, कुकीज, कैंडी और आइसक्रीम लेते हैं. 1986 में बर्कशायर हैथवे की सालाना मीटिंग में चेरी कोक पर स्विच करने से पहले 48 साल तक बफे पेप्सी के लॉयल थे. (Photo: Reuters)

Coca-Cola में बफे का बड़ा निवेश
  • 5/7

Coca-Cola में बफे का बड़ा निवेश
कोका-कोला सिर्फ वॉरेन बफे का पसंदीदा ड्रिंक ही नहीं है, ये उनका सबसे सफल इन्वेस्टमेंट में से एक रहा है. बर्कशायर हैथवे ने 1988 और 1989 के बीच कोका-कोला में 1.3 अरब डॉलर की पोजीशन बनाई और तब से लगभग 9% की हिस्सेदारी अपने पास रखी है. उस शुरुआती इन्वेस्टमेंट से अरबपति को लगभग 21 गुना रिटर्न मिला है. (Photo: Reuters)

जापानी खाना न खाने की कसम 
  • 6/7

जापानी खाना न खाने की कसम 
रिपोर्ट के मुताबिक, Warren Buffett ने एक बार कसम खाई थी कि वे फिर कभी जापानी खाना नहीं खाएंगे. उनकी बायोग्राफी के मुताबिक, वे 1989 में सोनी के उस समय के चेयरमैन अकियो मोरीता के न्यूयॉर्क में फिफ्थ एवेन्यू अपार्टमेंट में एक प्राइवेट डिनर में पहुंचे थे, 4 शेफ ने 15-कोर्स सुशी मील तैयार किया था. बफे को खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि इस धरती पर इतनी सारी चीजें हैं, जिन्हें कच्चा खाया जा सकता है. वह एक भी निवाला खाए बिना चले गए, बाद में उन्होंने जापानी खाना छोड़ने की कसम खाई. (Photo: Reuters)

टॉप-10 अरबपतियों में लंबे समय से शामिल
  • 7/7

टॉप-10 अरबपतियों में लंबे समय से शामिल
वॉरेन बफे दुनिया के 10 सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं और लंबे समय से इसमें बने हुए हैं. इस लिस्ट में वे फिलहाल 10वें पायदान पर आते हैं और उनकी नेटवर्थ (Warren Cuffett Networth) की बात करें, तो फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, कुल संपत्ति 154.4 अरब डॉलर है. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement