scorecardresearch
 

'रामायण' के 'राम' छोड़ेंगे एक्टिंग? रणबीर कपूर बोले- यह मेरा आखिरी दशक, भावुक हुए फैंस

रणबीर कपूर के एक बयान ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बतौर एक्टर यह उनका आखिरी दशक है. रणबीर ने यह भी कहा कि 'रामायण' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों के बाद वो जल्द ही डायरेक्शन में कदम रखना चाहते हैं.

Advertisement
X
क्या एक्टिंग से दूरी बनाएंगे रणबीर कपूर? (Photo: Social Media)
क्या एक्टिंग से दूरी बनाएंगे रणबीर कपूर? (Photo: Social Media)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. भगवान राम के किरदार में रणबीर को काफी पसंद किया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी हुई है. लेकिन इसी बीच रणबीर के एक बयान ने फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है. आखिर क्या मामला है? चलिए जानते है. 

रणबीर ने दिया बड़ा हिंट

बीबीसी एशियन नेटवर्क संग बातचीत में, रणबीर कपूर ने अपने बिजी वर्क शेड्यूल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो कैसे एक फिल्म से दूसरी फिल्म सेट पर जाते हैं. रणबीर ने यह भी कहा कि एक एक्टर के तौर पर यह उनका आखिरी दशक है. रणबीर की इस स्टेटमेंट के बाद से फैंस हैरान-परेशान हैं. कई लोगों को लग रहा है कि रणबीर ने एक्टिंग छोड़ने का हिंट दिया है. 

रणबीर कपूर बोले- मुझे लगता है कि बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक है. रणबीर कपूर के इस बयान ने उनकी 'रामायण' को-स्टार साई पल्लवी को भी चौंका दिया. साई ने हैरान होकर कहा, ओह...और तुरंत उनसे पूछा कि आखिर उनके कहने का क्या मतलब है?

इसपर रणबीर ने साफ किया कि उनका मानना है कि एक एक्टर के तौर पर वो उन किरदारों से दूर हो जाएंगे, जो वो फिलहाल निभा रहे हैं. वो बोले- मेरा मतलब है कि जहां मुझे ऐसे किरदार निभाने को मिलते हैं. 

Advertisement

डायरेक्शन में लक आजमाएंगे रणबीर

रणबीर ने यह भी कहा कि अब वो फिल्म डायरेक्ट करना चाहते हैं. डायरेक्शन में अपने इंटरेस्ट पर बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा- डायरेक्टर हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहते हैं, जबकि एक्टर्स अपना शॉट देकर बस अगले सीन का इंतजार करते हैं. 

रणबीर ने यह भी बताया कि वो किस तरह कि फिल्म को डायरेक्ट करना चाहते हैं. एक्टर बोले- मैंने कुछ महीने पहले ही एक स्क्रिप्ट लिखनी शुरू की है. सच कहूं तो कहानी क्रिएट करना बहुत मुश्किल काम है, इसलिए मेरे मन में राइटर्स के लिए बहुत इज्जत बढ़ गई है. मेरा मानना है कि म्यूजिशियन के बाद अगर किसी को सबसे ज्यादा क्रिएटिव संतुष्टि मिलती है, तो वो सिर्फ डायरेक्टर है. एक्टर को मिलने वाली खुशी बहुत ऊपरी होती है, लेकिन अपनी कहानी सुनाने के लिए इतने सारे लोगों को एक साथ लाना एक बेहद खूबसूरत अनुभव है. मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा कर पाऊंगा. 

कहानी लिख रहे रणबीर

रणबीर आगे बोले- मैं साल में सिर्फ 100-125 दिन ही काम करता हूं, इसलिए मेरे पास कहानियां लिखने के लिए समय होता है. मैं कभी इतना बिजी नहीं रहता. लेकिन मुझे लगता है कि बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक है. मैं डायरेक्शन की तरफ रुख करना चाहता हूं. हालांकि, मैं खुद को डायरेक्ट नहीं करना चाहता. उम्मीद है कि अगले 2 या 3 सालों में अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म पर काम शुरू कर दूंगा'. 

Advertisement

रणबीर कपूर का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी एक्टर के तौर पर आखिरी दशक वाली बात ने फैंस को परेशान कर दिया है. एक यूजर ने लिखा- ऐसा मत कहो रणबीर. आप अभी सिर्फ 44 साल के हो. हम आपको अगले दो दशकों तक पर्दे पर देखना चाहते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- बतौर एक्टर आखिरी दशक' क्या मतलब? 

अब रणबीर के एक्टिंग छोड़ने की सच्चाई क्या है? ये तो वही क्लियर कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement