scorecardresearch
 

सौरव गांगुली की बायोपिक शूट कर रहे राजकुमार, लीक फोटो देख चकराए फैंस ने पूछा- ये कौन हैं?

राजकुमार राव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश में हैं. मगर उन्हें इस बीच ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. सेट से एक्टर का फोटो लीक हुआ है, जिसे देख यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं.

Advertisement
X
दादा के लुक पर ट्रोल हुए राजकुमार (Photo: X@TheSidMathur/Reuters)
दादा के लुक पर ट्रोल हुए राजकुमार (Photo: X@TheSidMathur/Reuters)

बॉलीवुड ने हमें बड़े पर्दे पर कई दिग्गजों की कहानी दिखाई है, जिसे जानकर काफी लोगों को प्रेरणा भी मिली है. अब कुछ समय बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके सौरव गांगुली की बायोपिक आने वाली है, जिसमें राजकुमार राव काम कर रहे हैं. इस रोल में खुद को ढालने के लिए एक्टर काफी मेहनत कर रहे हैं.

राजकुमार राव इन दिनों कोलकाता में लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. वो वहां के ग्राउंड्स में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अब राजकुमार के एक फोटो को देखकर ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए हैं. 

राजकुमार के लुक को किया गया ट्रोल

सौरव गांगुली की बायोपिक के सेट से राजकुमार का एक फोटो सामने आया है, जिसमें वो लाल जर्सी पहने हुए खड़े हैं. एक्टर इस दौरान काफी फोकस्ड नजर आए. हालांकि उनकी तस्वीर देखकर एक्टर का लुक देखकर लोग उनसे इंप्रेस नहीं हैं. उन्हें राजकुमार में सौरव गांगुली नहीं, बल्कि कोई दूसरा शख्स नजर आया है. 

राजकुमार के लुक को देखकर यूजर्स को अशोक डिंडा, मुनाफ पटेल, या मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटरों की याद आई है. फोटो पर ट्रोल्स का कहना है कि अच्छा हुआ उन्हें बताया गया कि राजकुमार सौरव गांगुली की बायोपिक कर रहे हैं, वरना उन्हें लगा कि वो अशोक डिंडा की बायोपिक बना रहे हैं. वहीं एक ने उनके लुक पर सवाल उठाए कि एक्टर किस एंगल से सौरव गांगुली लग रहे हैं. 

Advertisement

अधिकतर कमेंट्स राजकुमार राव के खिलाफ ही नजर आए. हालांकि उनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें एक्टर पर भरोसा है. उन्हें उम्मीद है कि राजकुमार अपनी एक्टिंग की कला से सौरव गांगुली के किरदार को बड़ी अच्छी तरह से पर्दे पर जिंदा करेंगे. एक्टर के फैंस ने इतनी नेगेटिविटी में भी राजकुमार को सपोर्ट किया है. 

पहले भी बायोपिक में दिख चुके राजकुमार

वैसे ये पहला मौका नहीं होगा जब राजकुमार किसी रियल लाइफ पर्सनैलिटी को बड़े पर्दे पर निभाते नजर आएंगे. इससे पहले वो साल 2017 में बोस नाम की मिनी सीरीज में सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा एक्टर जल्द उज्जवल निकम की बायोपिक में नजर आएंगे, जो इसी साल रिलीज हो सकती है. फिर वो सौरव गांगुली बनकर पर्दे पर उतरेंगे, जो साल 2027 में आएगी. 

सौरव गांगुली की बायोपिक को सेक्रेड गेम्स बनाने वाले डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट करेंगे. वहीं लव रंजन इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा, फिलहाल और कौन-कौन एक्टर्स शामिल होंगे इसकी अपडेट अभी तक सामने नहीं आई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement