scorecardresearch
 

कर्ज में डूबे राहुल रॉय की पोस्ट पर सपोर्ट, मगर काम देने के नाम पर क्यों चुप है इंडस्ट्री?

आशिकी एक्टर राहुल रॉय आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति साझा करते हुए काम की मांग की और बताया कि उनके ऊपर कर्ज है. इस पोस्ट के बाद कई बड़े सितारों जैसे फराह खान, सोनू सूद ने उनका समर्थन किया, लेकिन काम देने के नाम पर सबकी चुप्पी है.

Advertisement
X
रोमांटिक हुए राहुल रॉय (Photo: Screengrab)
रोमांटिक हुए राहुल रॉय (Photo: Screengrab)

ग्लैमर वर्ल्ड में कब किसके सितारे जगमगा उठे और कब किस पर काले बादल छा जाएं, कुछ पता नहीं होता. आशिकी फेम राहुल रॉय भी आज मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. राहुल को कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घगड़े देसाई के साथ रोमांटिक रील्स बनाने के लिए काफी ट्रोल किया गया. ट्रोलिंग के बाद एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की और काम मांगा. ये भी बताया कि उनके ऊपर कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए उन्हें काम की जरूरत है. राहुल रॉय की पोस्ट के बाद छोटे और बड़े पर्दे की कई हस्तियां उनके सपोर्ट में उतर आई हैं. 

इंडस्ट्री से मिला सपोर्ट, पर नहीं आया काम
30 अप्रैल को राहुल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ट्रोल्स को जवाब दिया. उन्होंने ब्रेन स्ट्रोक के बाद की जिंदगी के बारे में भी खुलकर बताया. उन्होंने साफ किया कि जिस म्यूजिक वीडियो पर लोग सवाल उठा रहे हैं, वो उनके हेल्थ इश्यू से पहले शूट हुए थे. अब वो अच्छे काम की तलाश में हैं. पोस्ट वायरल होते ही कई सितारे कमेंट्स में उनके साथ खड़े हो गए. फिल्ममेकर फराह खान ने लिखा, गुड लक राहुल. एक्टर सोनू सूद ने कहा, रॉक करते रहो भाई. टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल ने लिखा, लव एंड रिस्पेक्ट सर. मोर पावर टू यू. 

वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने भी आशिकी एक्टर को सपोर्ट किया. उन्होंने लिखा, तुम बेस्टेस्ट हो. एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर ने कमेंट किया, हमें वही करना चाहिए जो करना है राहुल. बाकी लोग बातें करें. हमेशा बेस्ट विशेज.

Advertisement

इसके अलावा निकितिन धीर, टीना दत्ता, करणवीर बोहरा, तनाज तनाज इरानी, वत्सल शेठ, अपूर्वा अग्निहोत्री और मही विज जैसे सितारों ने भी सपोर्ट दिया.

2020 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. वो लंबे समय तक सेहत संबंधी दिक्कतों से जूझते रहे. इस दौरान सलमान खान ने आर्थिक रूप से उनकी मदद की थी. 60 साल की उम्र में राहुल रॉय को फिर काम की तलाश है. बड़े-बड़े सेलेब्स  इंस्टाग्राम पोस्ट में कमेंट करके तो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन किसी ने उन्हें अब तक काम का ऑफर नहीं दिया है. 

सोनू सूद उन हस्तियों में से हैं, जो सबसे पहले जरूरतमंदों को काम देते हैं. जब राजपाल यादव 9 करोड़ के कर्ज केस में जेल गए, तो सोनू सूद ने सबसे पहले उन्हें काम ऑफर किया था. लेकिन राहुल रॉय को उन्होंने काम देने के बजाए सिर्फ कमेंट करके मदद की. एक कलाकार मुश्किल में है और पैसों की ंंतंगी झेल रहा है. बाकी सेलेब्स काम दिलाने के बजाए सिर्फ कमेंट करके हौसला बढ़ा रहे हैं.

सोचने वाली बात ये है कि कमेंट में हौसला तो आम जनता भी बढ़ा सकती हैं, लेकिन फराह खान और सोनू सूद जैसे सेलेब्स उस पोजिशन पर हैं, जहां वो आसानी से किसी को काम दिला सकते हैं. लेकिन शायद सोशल मीडिया के दौर में लोगों की मदद कमेंट तक सीमित रह गई है. यही इंडस्ट्री का दोगलापन है. इसके बाद जब कोई कलाकार परेशान होकर सिनेमा छोड़ देता है या कोई गलत कदम उठाता है, तो यही सेलेब्स सोशल मीडिया भावुक पोस्ट करते हैं. 
 
कैसे उतरेगा कर्ज?
राहुल ने अपनी पोस्ट में बताया, मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं. मेरे कुछ लीगल ड्यूज चुकाने हैं और ये आज की बात नहीं. ये ब्रेन स्ट्रोक से पहले के वीडियो हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement