राहुल रॉय (Rahul Roy) एक जाने-माने भारतीय अभिनेता, प्रोड्यूसर और पूर्व मॉडल हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों और टीवी में काम किया है. उनका जन्म 9 फरवरी 1966 को हुआ था. राहुल रॉय को सबसे ज्यादा पहचान 1990 में आई फिल्म आशिकी (Aashiqui) से मिली, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और राहुल रातों-रात स्टार बन गए. इस फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री अनु अग्रवाल थीं और इसे मशहूर निर्देशक महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था.
इसके बाद राहुल रॉय ने कई फिल्मों में काम किया. 1992 में उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ फिल्म सपने साजन के में अभिनय किया. हालांकि उनकी बाद की फिल्में 'आशिकी' जैसी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए रखी. 1993 में महेश भट्ट की फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' में उनका प्रदर्शन काफी सराहा गया. इस फिल्म की खास बात यह थी कि यह महेश भट्ट की जिंदगी पर आधारित थी और राहुल का किरदार उन्हीं से प्रेरित था. यह फिल्म ज़ी टीवी की पहली बड़ी प्रोडक्शन भी मानी जाती है.
राहुल रॉय ने फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम किया और 2006 में रियलिटी शो Bigg Boss के पहले सीजन में हिस्सा लिया. उन्होंने यह शो जीतकर अपनी लोकप्रियता को फिर से बढ़ाया. इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा और अपनी कंपनी “Rahul Roy Productions” शुरू की. उनकी पहली फिल्म ऐलान (Elaan) 2011 में बिहार में रिलीज हुई.
अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो राहुल रॉय का जन्म दीपक और इंदिरा रॉय के घर हुआ और उनकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के Lawrence School, Sanawar में हुई. उनका परिवार अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ा हुआ है, जिसमें पंजाबी सिख, बर्मी, मराठा राजपूत और गोअन सारस्वत पृष्ठभूमि शामिल है.
उनकी शादी राजलक्ष्मी खानविलकर से हुई थी, जो एक फैशन मॉडल थीं, लेकिन 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया.
लाफ्टर शेफ के मंच पर राहुल रॉय ने बताया कि उनकी एक वक्त पर 300 गर्लफ्रेंड्स रहा करती थीं. ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंके.
राहुल रॉय टीवी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में बतौर गेस्ट एंट्री ली है. शो के प्रोमो में राहुल की स्वैग से एंट्री और निया शर्मा के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.
राहुल रॉय कुछ वक्त पहले सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी का खुलासा किया. एक्टर ने कहा था कि उन्हें काम की काफी जरूरत है. अब लाफ्टर शेफ के मेकर्स ने उनकी ये विनती सुन ली है.
राहुल रॉय ने हेटर्स को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आर्थिक तंगी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि वो सुरक्षित हैं, बहन के साथ रह रहे हैं और फेक वीडियो पर भरोसा न किया जाए.
आशिकी एक्टर राहुल रॉय आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति साझा करते हुए काम की मांग की और बताया कि उनके ऊपर कर्ज है. इस पोस्ट के बाद कई बड़े सितारों जैसे फराह खान, सोनू सूद ने उनका समर्थन किया, लेकिन काम देने के नाम पर सबकी चुप्पी है.
राहुल रॉय 90s में एक बड़े सितारे थे. पहली ही फिल्म आशिकी से वो हर तरफ छा चुके थे. इस फिल्म के लिए एक्टर को अच्छी-खासी फीस मिली थी. फिल्म आशिकी ने बॉक्स ऑफिस पर भी उस दौर के हिसाब से तगड़ी कमाई की थी.
वीडियो वायरल होने के बाद राहुल रॉय का काफी मजाक उड़ रहा है. कई यूजर्स ने उन्हें ताने कसते हुए पूछा कि 'ऐसे क्या मजबूरी थी जो ये सब करना पड़ा?' ट्रोलिंग के बीच अब राहुल रॉय ने एक बयान जारी कर अपने हालात की खबर सभी को दी है.
राहुल रॉय का एक इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो महिला कंटेंट क्रिएटर संग रोमांटिक वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान रह गए.
आशिकी फेम राहुल रॉय के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर फैन्स हैरान हैं. फैन्स का कहना है कि 60 की उम्र में राहुल रॉय ये क्या कर रहे हैं.
राहुल रॉय और डॉ. वनिता घाडगे देसाई के वायरल रील्स के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई. अब डॉ. वनिता ने कई वीडियो जारी कर रिश्ते, ट्रोल्स और राहुल रॉय की मदद को लेकर बड़ा खुलासा किया है.