फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. सीने में दर्द की शिकायत के कुछ घंटे बाद वो दुनिया छोड़ गए. नाना का यूं अचानक अलविदा कह जाना परिवार की जिंदगी में हमेशा के लिए खालीपन ले आया है. नाना ने अपने गोवा वाले घर में अंतिम सांस ली. तब बेटा मल्हार और पत्नी वहां पर मौजूद नहीं थे.
मल्हार पहुंचे गोवा हॉस्पिटल
नाना के निधन की खबर मल्हार को फोन पर मिली थी. पिता की मौत ने मल्हार को तोड़ दिया है. वो पुणे से गोवा पहुंच गए हैं. सोशल मीडिया पर मल्हार के कई वीडियो सामने आए हैं. पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखा. वो रोते हुए नजर आए. गाड़ी से उतरकर लड़खड़ाते हुए चल रहे थे. दोस्तों और परिजनों ने उन्हें संभाला. सबने मल्हार को सांत्वना और हिम्मत दी. मल्हार का दर्द देख फैंस की आंखें भर आई हैं.
क्या करते हैं मल्हार?
मल्हार पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने फिल्म द अटैक्स ऑफ 26/11 में फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को असिस्ट किया था. मल्हार का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है. जिसे उन्होंने अपने पिता को डेडिकेट किया है. इसका नाम मल्हार ने नाना साहेब प्रोडक्शंस रखा है. मल्हार NAAM Foundation से भी जुड़े हुए हैं. मल्हार से पहले नाना का बड़ा बेटा भी था. करीब दो साल की उम्र में बीमारी के बाद उसका निधन हो गया था.
डॉक्टर्स नहीं बचा पाए जान
मीडिया से बात करते हुए गोवा अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जब नाना पाटेकर को लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. रात करीब 2.30 बजे नाना ने अपने एक दोस्त को तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी. लेकिन उसने मैसेज नहीं देखा. सुबह 4 बजे वो नाना को देखने पहुंचा. तब तक एक्टर की तबीयत ज्यादा बिगड़ चुकी थी. तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया. नाना को कार्डियक मसाज दी गई. लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.