scorecardresearch
 

'रणवीर को किलविश बनाओ', बोले शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना, हुआ करोड़ों का नुकसान

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने शक्तिमान रीबूट फिल्म में रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और धुरंधर जैसे किरदार निभा सकते हैं, लेकिन शक्तिमान के लिए सही चेहरा नहीं हैं. साथ ही बताया कि रणवीर को शक्तिमान बनाने की जिद्द ने उनका करोड़ों का नुकसान करा दिया है.

Advertisement
X
रणवीर की वजह से नुकसान झेल रहे मुकेश खन्ना (Photo: ITG/Vipul Kumar)
रणवीर की वजह से नुकसान झेल रहे मुकेश खन्ना (Photo: ITG/Vipul Kumar)

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना अपने शो 'शक्तिमान' को लेकर बेहद सेंसिटिव हैं. वो नहीं चाहते कि इसपर बनने वाली फिल्म में कोई स्टार काम करे. एक्टर रणवीर सिंह को लेकर पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं. लेकिन अब उन्होंने एक्टर के लिए नया किरदार खोज निकाला है. उनका मानना है कि रणवीर बहुत अच्छे एक्टर हैं, वो धुरंधर कर सकते हैं लेकिन शक्तिमान में लीड नहीं बल्कि तमराज किलविश का रोल उनपर ज्यादा सूट करेगा. 

रणवीर धुरंधर बन सकते हैं पर शक्तिमान नहीं

हाल ही में मुकेश ने भारत के मशहूर सुपरहीरो शक्तिमान रीबूट को लेकर अपनी राय दी और बताया कि वो रणवीर सिंह को इस भूमिका में क्यों नहीं देखना चाहते. उन्होंने रणवीर की धुरंधर फिल्म के लिए तारीफ भी की.

जूम से बातचीत में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की एक्टिंग और एनर्जी की खूब सराहना की, लेकिन अपनी राय पर कायम रहे. उन्होंने कहा- वो शानदार एक्टर हैं, उनके पास जबरदस्त एनर्जी है. वो धुरंधर, गली बॉय और खिलजी जैसे किरदार कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि शक्तिमान का किरदार निभाने के लिए सिर्फ अच्छी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि सही चेहरा भी जरूरी है. मुकेश ने साथ ही सलाह दी कि रणवीर शक्तिमान नहीं बल्कि तमराज किलविश का रोल कर सकते हैं.

Advertisement

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाने वाला एक्टर वैसा दिखना भी चाहिए, जो अक्षय कुमार फिल्म में नहीं लग रहे थे. उन्होंने कहा कि सिर्फ विग या मेकअप से काम नहीं चलता. उन्होंने बताया कि जब वो खुद ऐतिहासिक किरदार निभाते थे, तो उन्हें तैयार होने में डेढ़ घंटे लगते थे और वो 7 इंच का भारी मुकुट पहनते थे.

शक्तिमान की कास्टिंग खुद करना चाहते हैं मुकेश

इसी बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा कि इस फैसले की वजह से उन्हें भारी नुकसान भी हो रहा है. सोनी पिक्चर्स ये प्रोजेक्ट आगे बढ़ाना चाहता है. वो बोले- ये मेरा नुकसान है. मैं करोड़ों रुपये खो रहा हूं, क्योंकि मैं इस कास्ट को नहीं चाहता. वो भी अड़े हुए हैं और मैं भी. उन्हें स्टार चाहिए, मुझे स्टार नहीं चाहिए. अगर मुझे मौका मिला, तो मैं पूरे देश में ऑडिशन लेकर नया चेहरा ढूंढूंगा. इससे पब्लिसिटी भी मिलेगी और एक अच्छा, सादा और दयालु लड़का भी मिलेगा. मेरे हिसाब से पहले से बनी हुई इमेज वाला कोई भी स्टार शक्तिमान नहीं बन सकता.

फिलहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर नए शक्तिमान का किरदार कौन निभाएगा. या फिर ये फिल्म कभी बनेगी भी या नहीं. वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement