मुकेश खन्ना, अभिनेता
मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करते हैं. उन्हें दूरदर्शन के धारावाहिक शक्तिमान (Shaktimaan on Doordarshan) में शक्तिमान और महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है ( Bhishma Pitamah in Mahabharat). वह चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष रहे हैं. उन्होंने फरवरी 2018 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था. वह एमके फिल्म्स के संस्थापक और निर्देशक हैं. वह भीष्म इंटरनेशनल नाम के अपने YouTube चैनल पर द मुकेश खन्ना शो चलाते हैं (The Mukesh Khanna Show on YouTube).
मुकेश खन्ना का जन्म 19 जून, 1958 को मुम्बई ,महाराष्ट्र में हुआ था (Mukesh Khanna Age). उनके एक भाई वेद खन्ना थे, जिनकी मृत्यु 2018 में हो गई (Mukesh Khanna Brother) और एक बड़ी बहन कमल कपूर थीं, जिनकी मृत्यु 2021 में हो गई (Mukesh Khanna Sister). खन्ना ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बी.एससी. की डिग्री ली और इसके बाद कानून की पढ़ाई की (Mukesh Khanna Education). मुकेश खन्ना के फिल्मी करियर की शुरुआत 1981 में हुई. उन्होंने अपनी अभिनय की शिक्षा भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान, पुणे (FTII, Pune) से पूरी की. खन्ना के साथ एक्टिंग क्लासेज करने वालों में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और शक्ति कपूर भी शामिल थे.
मुकेश खन्ना ने 1981 में फिल्म रूही से बॉलीवुड में डेब्यू किया (Mukesh Khanna Bollywood Debut) और तब से अब तक वह 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी लोकप्रिय और सफल फिल्मों में सौदागर, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, राजा और हेराफेरी खास हैं.
एक्टर मुकेश खन्ना ने फ्लाईदुबई की घटना के दौरान बहादुरी दिखाने के लिए पायलट कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की है. वे हवा में को-पायलट के चाकू के वार के सामने टिके रहे और 174 लोगों की जान बचाने में मदद की.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि फिल्म में राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के बजाय एक एक्शन हीरो की तरह दिखाया गया है, जो उनकी मान्यताओं के खिलाफ है.
4000 करोड़ वाली रामायण में रणबीर कपूर के राम बनने पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं. इसमें से अब मुकेश खन्ना भी एक हैं. उन्होंने हाल ही में रामायण फिल्म के चित्रण और रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं.
मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शर्मिला के बयान को उनकी समझ का हिस्सा बताया और उनके मुस्लिम धर्म से जुड़ाव पर सवाल उठाए.
मुकेश खन्ना ने समय रैना के साथ एक मोबाइल फोन के ऐड में काम करने को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये कौलैब समय रैना के शो से संबंधित नहीं था.
शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जो आंदोलन शांतिपूर्वक बताया गया, उसमें पुलिस के साथ हिंसा हुई. उनका आरोप है कि बाहरी मुल्क वालों ने इस प्रोटेस्ट में घुसने की कोशिश की, उन्होंने इसमें पैसे डाले ताकि दंगे-फसाद हो सकें.
मुकेश खन्ना ने माना कि रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' के रोल से इनकार करना कमर्शियल तौर पर नुकसान वाला फैसला था. उन्होंने करोड़ों का चेक तक रोक दिया था.
शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत का राष्ट्रगान जन गन मन की जगह वंदे मातरम हो. इसपर काफी विवाद भी हुआ था. अब मुकेश ने एक बार फिर इस बात पर जोर दिया और बताया कि वो क्यों ऐसा चाहते हैं.
मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर करके शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची का एड करने पर जमकर फटकार लगाई है. उन्होंने तीनों स्टार्स से माफी मांगने को भी कहा है.
Mukesh Khanna On National Anthem: मुकेश खन्ना को सनसनी मचानी बखूबी आती है. विवादित बयानों के लिए मशहूर मुकेश खन्ना ने अब देश के राष्ट्रगान 'जन गण मन' पर सवाल उठाए हैं. एक्टर का कहना है कि 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम' को देश का नया राष्ट्रगान बनाना चाहिए.
कंगना रनौत के बाद मुकेश खन्ना ने कॉकरोच जनता पार्टी को फटकार लगाई है. एक्टर ने उन छात्रों को भी चेतावनी दी है, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन में गलत भाषा का इस्तेमाल किया.
राम मंदिर में चढ़ावे के नाम पर हुई धांधली का खुलासा एसआईटी जांच में हुआ है. मुकेश खन्ना ने भक्तों से अपील की है कि वे पैसों और गहनों का चढ़ावा बंद करें. क्योंकि ये चढ़ावे भगवान तक नहीं पहुंचते और बीच में लुट जाते हैं.
मुकेश खन्ना और समय रैना एक ही साथ नजर आए, जिससे कई लोग हैरान रह गए हैं. यूजर्स शक्तिमान एक्टर को जमकर रोस्ट कर रहे हैं. मुकेश ने समय के लिए कई आपत्तिजनक बातें इंटरनेट पर कही हैं, जिसके बाद अब वो सबके निशाने पर आ गए हैं.
शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. कपिल शर्मा के मुंबई स्थित होम की चर्चा रही, जिसे उनकी पत्नी गिन्नी ने सजाया है. करोड़ों के घर में कॉमेडियन ने काफी कुछ किया हुआ है. वहीं महाभारत शो के उन एक्टर्स ने सुर्खियां बटोरीं जो अभी तक कुंवारे हैं.
बीआर चोपड़ा की महाभारत के कई सितारे हैं जो आज भी कुंवारे हैं. इन एक्टर्स ने शादी नहीं की है.
ललित परिमू टीवी और फिल्मों में एक जाना-पहचाना नाम है. वो शाहिद कपूर वाली हैदर में नजर आ चुके हैं. शक्तिमान के अलावा एक्टर ने कई आइकॉनिक टीवी शोज में भी काम कियाल है. हालांकि उन्हें डॉ.जैकल बनकर जो पहचान मिली, वो आजतक किसी शो या फिल्म ने नहीं दिलाई.
90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा ने अपने करियर और इंडस्ट्री में होने वाली राजनीति पर बात की है. उन्होंने अपने जीवन के कठिन दौर, जैसे थप्पड़ कांड और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का भी जिक्र किया.
फैंस के फेवरेट शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने शादी और प्यार को लेकर अपनी राय दुनिया के सामने रखी है. उन्होंने कहा कि शादी तब होती है, जब किस्मत में लिखा होता है. उन्होंने शादीशुदा मर्दों के रिश्ते में धोखा देने पर भी सवाल उठाए हैं.
मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के लिए एक बयान दिया, जो काफी वायरल हुआ. उन्होंने कहा कि शक्तिमान में रणवीर तामराज किलविश का रोल निभा सकते हैं. लेकिन इस आइकॉनिक विलेन के पीछे भी एक दिलचस्प स्टोरी है, जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं.
दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने शक्तिमान रीबूट फिल्म में रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और धुरंधर जैसे किरदार निभा सकते हैं, लेकिन शक्तिमान के लिए सही चेहरा नहीं हैं. साथ ही बताया कि रणवीर को शक्तिमान बनाने की जिद्द ने उनका करोड़ों का नुकसान करा दिया है.
टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से जुड़े ‘India’s Got Latent’ विवाद पर नाराजगी जताई है. साथ ही उन्होंने शो से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए कहा- उसे ये तक नहीं पता कि इस शो की वजह से कोई बच्चा नहीं मरा था.