scorecardresearch
 

'नरक में जले, उसकी मौत से ईरान की औरतें खुश...', खामेनेई पर बोलीं मंदाना

मंदाना करीमी ईरान की रहने वाली एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में काम करती हैं. अब उन्होंने ईरान पर हो रहे हमलों और वहां के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर बात की है.

Advertisement
X
ईरान में झेली परेशानियों पर बोलीं मंदाना करीमी (Credit: Instagram/@mandanakarimi)
ईरान में झेली परेशानियों पर बोलीं मंदाना करीमी (Credit: Instagram/@mandanakarimi)

ईरान समेत पूरे मिडिल ईस्ट में इस वक्त टेंशन भरा माहौल है. इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई इलाकों पर हमले कर दिए. जिसके जवाब में ईरान ने भी मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाया. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हुई. 

क्यों खामेनेई की मौत का जश्न मना रहीं ईरानी एक्ट्रेस?

खामेनेई की मौत का असर दुनियाभर में देखा गया. एक तरफ जहां ईरान की औरतें उनकी मौत का जश्न मना रही थीं. वहीं इंडिया में मातम मनाया गया. लेकिन बॉलीवुड में काम कर रहीं दो एक्ट्रेसेज एलनाज नौरोजी और मंदाना करीमी ने खामेनेई की मौत पर खुशी जताई, जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया. अब मंदाना करीमी ने इस जश्न के पीछे की वजह बताते हुए, खामेनेई की मौत पर बात की. 

मंदाना ने जूम को बताया कि ईरान में वो जितनी औरतों को जानती हैं, उन्होंने वहां के सुप्रीम खामेनेई के शासन से कोई ना कोई परेशानी का सामना जरूर किया है. एक्ट्रेस ने कहा, 'ईरान में एक औरत के तौर पर आपके पास आजादी से बोलने का कोई हक नहीं है. आप क्या पहनोगी, क्या नहीं पहनोगी – ये भी आप तय नहीं कर सकतीं. औरतों की पढ़ाई-लिखाई में भी बहुत पाबंदियां हैं – कुछ खास कोर्स आप पढ़ ही नहीं सकतीं. अगर मैं गलत नहीं, तो वहां औरतों की 9 साल की उम्र में शादी करा दी जाती है. एक औरत के लिहाज से, वहां ईरान में आपकी जिंदगी मुश्किल होती है.'

Advertisement

ईरान में मंदाना ने झेला जुल्म

मंदाना आगे बताती हैं कि औरतें शादी के बाद तलाक भी अपनी मर्जी से नहीं दे सकतीं. उन्होंने माना कि खामेनेई के शासन ने उन्हें इतना परेशान कर दिया था कि 18 साल की उम्र में उन्हें लगा कि अब और नहीं सहा जा सकता. मंदाना ने इसी बातचीत में खामेनेई की मौत पर कहा, 'उसकी मौत से बहुत सारे लोग खुश हैं, खासकर ईरान की औरतें. हम इतने सालों से उसके जुल्म सहते आए हैं. हमारे लोगों की सामूहिक हत्या के हुक्म उसी ने दिए थे. सच कहूं तो मैं उसके बारे में बात भी नहीं करना चाहती. बस यही दुआ है कि खामेनेई नरक में जलता रहे.'

बात करें मंदाना करीमी की, तो वो पहली बार लाइमलाइट में 'बिग बॉस 9' से आई थीं, जो साल 2015 में ऑन-एयर हुआ था. इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया. मगर अब ईरान में हो रही जंग के बाद वो इंडिया छोड़कर वापस अपने देश जाना चाहती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement