scorecardresearch
 

काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर के रिसेप्शन में होंगे VVIP मेहमान, सोनिया गांधी-राजनाथ सिंह को मिला इंवाइट

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन में फिल्म और राजनीतिक क्षेत्र के कई बड़े नाम शामिल होंगे. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इंवाइट किया गया है.

Advertisement
X
काव्य मारन के पेरेंट्स ने मंत्रियों को दिया न्योता (photo: X@sunnewstamil)
काव्य मारन के पेरेंट्स ने मंत्रियों को दिया न्योता (photo: X@sunnewstamil)

2026 की सबसे बड़ी शादी का जश्न शुरू होने वाला है. म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की वेडिंग को लेकर बज बना हुआ है. 11 नवंबर को उनकी वेडिंग होगी. इस बीच कपल के रिसेप्शन से जुड़ी खबर सामने आई है. 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें फिल्म और राजनीतिक जगत से जुड़े कई महारथी शामिल होंगे.

काव्या-अनिरुद्ध का रिसेप्शन
सन न्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट पर नई फोटोज सामने आई हैं. जिनमें सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को रिसेप्शन के लिए इंवाइट किया. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी वहां पर मौजूद थीं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी इंवाइट किया गया है.

इससे पहले काव्या के पेरेंट्स ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को रिसेप्शन का न्योता दिया था. वीवीआईपी गेस्ट लिस्ट की वजह से काव्या-अनिरुद्ध का रिसेप्शन सुर्खियों में बना हुआ है. बीते दिनों काव्या के पेरेंट्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन के लिए इंवाइट किया था. तमिलनाडु के सीएम विजय को भी न्योता दिया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

अनिरुद्ध-काव्या की जोड़ी हिट
अनिरुद्ध और काव्या अपनी शादी की चर्चाओं के बीच लो-प्रोफाइल बने हुए हैं. वो पब्लिकली कम नजर आते हैं. वर्कफ्रंट पर, अनिरुद्ध जहां शोबिज से हैं. कई फिल्मों के गानों को कंपोज कर चुके हैं. इनमें जेलर 2, किंग, जवान, इंडियन 3 जैसी मूवीज शामिल हैं. वहीं, काव्या सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. वो आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement