scorecardresearch
 

'कहो ना प्यार है' में अमीषा की असली मां बनीं थी ऋतिक की ऑनस्क्रीन मां, आपने पहचाना?

क्या आप जानते हैं कि 'कहो ना... प्यार है' में अमीषा पटेल की असली मां भी नजर आई थीं? सालों बाद हुए इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है.

Advertisement
X
कहो ना प्यार है का सीक्रेट रिवील (Photo: Screengrab)
कहो ना प्यार है का सीक्रेट रिवील (Photo: Screengrab)

ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' आइकॉनिक फिल्मों में शुमार की जाती है. ये बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है. राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को फैंस अब भी देखना पसंद करते हैं और इससे जुड़े दिलचस्प किस्सों को जानकर हैरान हो जाते हैं.

सालों बाद एक और ऐसा फैक्ट सामने आया है, जिसे जानकर आप अमेज हो जाएंगे. क्या आप जानते हैं 'कहो ना प्यार है' फिल्म ऋतिक के दूसरे कैरेक्टर राज की मां का किरदार किसने निभाया था? चलिए आपको बताते हैं.
  
फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प राज

अमीषा पटेल ने इस फिल्म में अपनी असली मां के साथ भी काम किया था. अमीषा की मां आशा पटेल ने फिल्म में मिसेज चोपड़ा का किरदार निभाया था. वो फिल्म में राज की मां बनी थीं और अमीषा के किरदार सोनिया के साथ कई इमोशनल सीन्स भी किए थे.

एक खास सीन में दोनों के बीच भावुक बातचीत दिखाई गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. कहानी के लिहाज से ये भी बहुत जरूरी था. राज की मां ही सोनिया को बताती हैं कि वो रोहित का हमशक्ल नहीं हो सकता क्योंकि वो कभी भारत गया ही नहीं. 

Advertisement

है ना ये बेहद मजेदार फैक्ट! हालांकि, हैरानी इस बात पर हो रही है कि इतने सालों तक ये बात छुपी कैसे रही. लेकिन इसके सामने आते ही लोग आशा पटेल के बारे में जानने को बेकरार हो गए हैं. 

कौन हैं अमीषा की मां?

दरअसल, अमीषा की मां आशा एक रसूखदार सिंधी-पंजाबी फैमिली बैकग्राउंड से आती हैं. हालांकि वो हाउसवाइफ रही हैं, लेकिन उन्होंने कहो ना प्यार है के अलावा दादागिरी, अपमान की आग जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं. अमीषा ने बताया था कि उनके मां-पिता का रिश्ता भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तय किया था. 

साल 2000 में रिलीज हुई 'कहो ना प्यार है' एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें प्यार, एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का शानदार मिक्स था. फिल्म में ऋतिक रोशन ने रोहित और राज का डबल रोल निभाया था, जबकि अमीषा पटेल सोनिया के किरदार में नजर आई थीं. इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल, आशीष विद्यार्थी, सतीश शाह, फरीदा जलाल समेत कई मशहूर कलाकार भी थे

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement