scorecardresearch
 

India's Got Latent Season 2: 'यहां कैमरा आप पर हैं', समय रैना ने आलिया को किया रोस्ट, कान्स फेस्टिवल का किया जिक्र

इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 शुरू हो गया है. समय रैना के पहले ही शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी ने शिरकत की. इस दौरान समय ने आलिया को भी रोस्ट किया.

Advertisement
X
लेटेंट शो के दौरान आलिया और समय (Photo: YT/ Samay Raina)
लेटेंट शो के दौरान आलिया और समय (Photo: YT/ Samay Raina)

समय रैना का पॉपुलर कॉमेडी शो 'India's Got Latent' आखिरकार Netflix और YouTube पर अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है. इसका पहला एपिसोड 20 जून यानी आज शाम 7 बजे रिलीज हुआ. जिसमें बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और शरवरी स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं. दोनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'Alpha' के प्रमोशन के लिए शो में आई थीं.

हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान, समय रैना ने अपने खास अंदाज में मजाक किया और आलिया भट्ट की फिल्म 'Jigra' पर मजाकिया कमेंट कर सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. कॉमेडियन ने फिल्म के बॉक्स-ऑफिस पर खराब प्रदर्शन का मजाकिया जिक्र किया. जिससे गेस्ट और ऑडियंस दोनों ही हंस पड़े.

समय ने आलिया को किया रोस्ट
शो के दौरान जब समय ने कहा, 'आलिया जी, सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप यहां हैं.' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'हां, मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है.' फिर समय ने मजाक में कहा, 'मैंने भी 'Jigra' देखकर पछतावा किया था.'

आलिया भट्ट और पूरी ऑडियंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गई. उन्होंने उनसे कहा, 'कम से कम तुमने फिल्म तो देखी, मेरी फिल्म में योगदान देने के लिए धन्यवाद.' बात यहीं नहीं रुकी. कॉमेडियन ने आगे कहा, 'लेकिन सच कहूं तो, आलिया जी, मैं आपके बगल में बैठकर बहुत नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं...' वह एक पल के लिए रुके और फिर बोले, 'आपके पति (रणबीर कपूर) का. बेशक. आपका भी.'

Advertisement

बातचीत के दौरान, समय रैना ने मज़ाक में आलिया से पूछा कि बॉलीवुड की सबसे सफल स्टार्स में से एक होने के बावजूद उन्होंने 'India’s Got Latent' में आने का फैसला क्यों किया? समय ने शो और आलिया के कान्स (Cannes) अपीयरेंस पर तंज कसते हुए यह भी कहा, 'कहां कान्स, कहां 'Latent'. लेकिन यहां, कैमरा आप पर हैं.' 

एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'नहीं, नहीं. समय, सच कहूं तो, मुझे लगता है कि हम सभी यह कह सकते हैं और उन सभी हंसी-मजाक के लिए बहुत आभारी हो सकते हैं जो हमें कपिल शर्मा की वजह से मिले हैं.'

कान्स फेस्टिवल के दौरान हुई ट्रोलिंग
सोशल मीडिया पर कान (Cannes) फिल्म फेस्टिवल में आलिया के अपीयरेंस के कई क्लिप्स सामने आने के बाद उन्हें ऑनलाइन काफी ट्रोल किया गया. खबरों के मुताबिक, एक क्लिप में वह कॉन्फिडेंस के साथ पोज़ देती दिख रही थीं, जबकि फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे नीचे कर लिए और दूसरे स्टार्स पर फोकस किया, जिससे उनकी इंटरनेशनल पहचान को लेकर बहस छिड़ गई.

इस बीच, आलिया और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' - जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं - 3 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement