डायरेक्टर इम्तियाज अली सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण को लेकर उन्होंने ऐसी बात बोल दी कि हर तरफ हंगामा मच गया. इम्तियाज ने दीपिका की 'गुड गर्ल इमेज' को ढोंग बताया था, जिसके बाद उनके फैंस ने फिल्ममेकर को घेरा. अब इम्तियाज अली ने अपनी बात को लेकर सफाई जारी की है.
इम्तियाज अली और दीपिका पादुकोण ने साथ मिलकर दो फिल्मों में काम किया है. डायरेक्टर ने अपने बयान में दीपिका पादुकोण के नाम एक लंबी पोस्ट लिखी है. सोमवार, 25 मई को इम्तियाज ने दीपिका के बारे में अपनी टिप्पणियों पर बने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया. आर्टिकल की हेडलाइन थी, 'इम्तियाज अली की दीपिका पादुकोण पर टिप्पणियों से ऑनलाइन विवाद.'
इम्तियाज ने दीपिका को दी सफाई
इसके साथ इम्तियाज ने दीपिका को संबोधित करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे प्यारी और प्रिय दीपिका पादुकोण, तुम मेरी दोस्त, मेरी बडी, ह्यूमर के लिए मेरी सुरक्षित पसंद हो. मुझे पूरा विश्वास है कि तुम मेरे मजाकिया कमेंट्स को कभी गलत नहीं समझोगी, क्योंकि तुमसे ज्यादा कोई नहीं जानता कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, तुम्हारी कितनी प्रशंसा करता हूं, तुम्हें समझता हूं और कद्र करता हूं. लेकिन मुझे बताया गया है कि तुम शायद इसे गलत समझ सकती हो और दुखी हो सकती हो, इसलिए मैं तुमसे कह रहा हूं कि प्लीज ऐसा मत करना. तुम्हारे साथ कुछ बुरा करना इस जन्म में तो पॉसिबल नहीं है.'
इम्तियाज अली ने आगे लिखा कि वो यह 'डिस्क्लेमर' लिखना नहीं चाहते थे, लेकिन उन्होंने चांस नहीं लेना चाहा. फिल्ममेकर ने आगे कहा, 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि तुम्हें ऐसा डिस्क्लेमर देना पड़ेगा, लेकिन काफी समय हो गया है और मैं रिस्क नहीं लेना चाहता था. तुम्हें शुभकामनाएं और हमेशा प्यार.'
डायरेक्टर ने कह दी थी बड़ी बात
इस हफ्ते की शुरुआत में न्यूज18 के साथ एक इंटरैक्शन में इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण की ऑफ-स्क्रीन इमेज और 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' में उनके किरदार के बीच के अंतर पर बात की थी. उन्होंने कहा था, टवेरोनिका उस समय दीपिका की इमेज से बिल्कुल अलग थी. लेकिन चूंकि मैं उनके साथ पार्टीज में गया था और उनके साथ रहा था, इसलिए मैं जानता हूं कि वो कितनी क्रेजी और वाइल्ड हो सकती हैं, भले ही उस समय वो बाहर से बहुत 'गुड गर्ल' इमेज प्रोजेक्ट कर रही थीं. अब लोग उस ढोंग को देख चुके हैं. इसलिए मुझे लगा कि दीपिका के लिए यह एक नया और अलग अनुभव होगा. मुझे पता था कि इमोशनल गहराई मौजूद है, इसलिए यह एक्साइटिंग था.'
दीपिका पादुकोण ने इम्तियाज अली के साथ सबसे पहले 2009 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव आज कल' में काम किया था. इसमें उनके साथ सैफ अली खान और ऋषि कपूर थे. दोनों ने 2015 में 'तमाशा' फिल्म में फिर साथ काम किया. इसमें रणबीर कपूर भी लीड रोल में थे. इम्तियाज अली फिलहाल अपनी नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस पीरियड ड्रामा फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शर्वरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे. ये 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी.