scorecardresearch
 

धर्मेंद्र के जाने के बाद देओल परिवार में पड़ी फूट? हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दिखावा नहीं करते

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद अपने परिवार और रिश्तों को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने सनी और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए बताया कि परिवार उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

Advertisement
X
परिवार-रिश्तों पर बोलीं हेमा मालिनी (Photo: X/ Hema Malini)
परिवार-रिश्तों पर बोलीं हेमा मालिनी (Photo: X/ Hema Malini)

हेमा मालिनी बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हैं. उन्होंने अपने अभिनय और काम से सिनेमा की दुनिया में अलग पहचान बनाई है. उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है. धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्होंने पहली बार अपने रिश्तों पर बात की. हेमा मालिनी से पूछा गया कि उनके लिए धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज क्या था. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या जवाब दिया. 

देलोल परिवार में दरार?
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे धर्मेंद्र जी ने कहा था कि चाहें कुछ हो जाए परिवार के साथ रहो. कितना भी काम हो, लेकिन परिवार को पहले रखना है. उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर भी बात की. हेमा मालिनी ने कहा कि सनी और बॉबी बहुत अच्छे लड़के हैं. बॉबी बहुत अच्छा है. हम हमेशा साथ हैं. हम लोग पब्लिसिटी नहीं करते हैं. हम दिखावा नहीं करते हैं. हम आपस में बहुत अच्छे से रहते हैं. अंदर से हमारा एक जुड़ाव है. हम हैप्पी फैमिली हैं. 

हेमा मालिनी ने कहा कि धरम जी कभी अपनी पर्सनल लाइफ को बाहर लाना पसंद नहीं करते थे. 

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं हेमा मालिनी 
इस इंटरव्यू में हेमा मालिनी से पूछा गया कि एक समय पर वो इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार थीं.  इस पर उन्होंने कहा कि किसने कहा ये. मुझे बहुत छोटा अमाउंट मिलता था. डायरेक्ट-प्रोड्यूसर मुझे पसंद करते थे. लेकिन मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया है. जैसे-जैसे नाम होता है वो थोड़े-थोड़े आपके पैसे बढ़ाते जाते हैं.  वो वैसी रकम नहीं देते थे, जैसे कि आज सब लोगों को मिलता है. हम लोगों को इतना भी नहीं मिलता. 

Advertisement

हेमा मालिनी ने साफ कर दिया कि ना तो उनके घर में किसी तरह की दरार है ना ही उन्होंने फिल्मों के लिए मोटी रकम वसूली है. हेमा मालिनी ने जिस तरह सनी और बॉबी की तारीफ की. वो देखकर फैन्स का मन खुश हो गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement