scorecardresearch
 

धर्मेंद्र के बेटों संग खटपट पर हेमा मालिनी का रिएक्शन, बोलीं- AI पर भरोसा ना करें

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पहले परिवार के बीच अनबन या खटास को लेकर अटकलें लगती रहती हैं. उनका सनी-बॉबी संग कैसा रिश्ता है, वो हर दम सुर्खियों में रहता है. अब सीनियर एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की है.

Advertisement
X
धर्मेंद्र के परिवार पर बोलीं हेमा मालिनी (Photo: Instagram @dreamgirlhemamalini/Social Media)
धर्मेंद्र के परिवार पर बोलीं हेमा मालिनी (Photo: Instagram @dreamgirlhemamalini/Social Media)

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का परिवार बहुत बड़ा है. लोग उनके घर के हर सदस्य को बेहद प्यार देते हैं. उनकी फैमिली भी चर्चाओं में रहती है. धर्मेंद्र के दो परिवार हैं- हेमा मालिनी और सनी-बॉबी का परिवार. सोशल मीडिया पर दोनों परिवार को लेकर अलग विचार चलते नजर आते हैं. कई लोग दावा करते हैं कि हेमा और धर्मेंद्र के बेटों के बीच एक किस्म की लड़ाई है. 

धर्मेंद्र के परिवारों के बीच टकरार? 

जबसे धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की है, तबसे ऐसी अफवाह उड़ती रहीं कि दोनों परिवार के बीच संबंध नॉर्मल नहीं हैं. सनी और बॉबी देओल को लेकर तरह-तरह की बातें हुईं. कई बार हेमा मालिनी ने सफाई में कहा कि धर्मेंद्र का पूरा परिवार एक साथ है. किसी में कोई मन-मुटाव नहीं है. 

पिछले साल जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तब हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना, सनी और बॉबी द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हुई थीं. उन्होंने उससे दूरी बनाई थी, जिसके बाद फिर से ऐसी अटकलें लगीं कि दोनों परिवारों के बीच सबकुछ नॉर्मल नहीं है. अब इन सभी चर्चाओं पर हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी और साफ कहा कि किसी भी चीज पर भरोसा ना किया जाए.

Advertisement

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में वेटरन एक्ट्रेस ने इन दावों को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि उनका परिवार बहुत एकजुट परिवार है और सभी एक-दूसरे के साथ खुश हैं. साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों को सलाह दी कि AI के जरिए बनाई गई हर चीज पर भरोसा ना करें.

हेमा मालिनी करेंगी बॉलीवुड कमबैक?

इसी इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने अपने बॉलीवुड कमबैक पर भी रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा कि फिल्मों में वापसी के बारे में उन्होंने फिलहाल नहीं सोचा है, उनके लिए ये फैसला मुश्किल है. उनका कहना है कि वो फिलहाल अपने काम और परिवार में बिजी हैं, और धर्मेंद्र की यादों के साथ जी रही हैं. 

हेमा मालिनी आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म शिमला मिर्ची में नजर आई थीं, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म लंबे वक्त से बनकर तैयार थी, जिसे सालों बाद रिलीज का मौका मिला था. हेमा के साथ राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे थे, लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement