scorecardresearch
 

'हम हिंदू हैं हमारे यहां तलाक नहीं होता', पत्नी सुनीता के लिए बोले गोविंदा, सातों जन्मों तक निभाएंगे साथ

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा 7 साल बाद फिल्म रूपा से वापसी कर रहे हैं. फिल्म रिलीज से पहले वो अपनी निजी जिंदगी में चल रही दिक्कतों को लेकर सुर्खियों में हैं. अब गोविंदा ने बेबाक होकर इन सारी दिक्कतों पर बात की है.

Advertisement
X
तलाक पर बोले गोविंदा (Photo: Instagram @govinda_herono1)
तलाक पर बोले गोविंदा (Photo: Instagram @govinda_herono1)

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा 7 साल बाद फिल्म रूपा से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. फिल्म रिलीज से पहले वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बनते-बिगड़ते रिश्‍ते हेडलाइंस में हैं. हाल ही में सुनीता ने कोर्ट से अपना तलाक केस वापस लिया. ये भी कहा कि अगर वो डिवोर्स केस वापस ना लेतीं, तो गोविंदा दूसरी शादी कर लेते. अब गोविंदा ने पारिवारिक कलेश पर खुलकर बात की है. जानते हैं कि 'हीरो नंबर 1' ने तलाक को लेकर क्या कहा. 

तलाक को लेकर बोले गोविंदा
पत्नी सुनीता संग अपने रिश्ते को लेकर गोविंदा ने कहा- 'मैं लेडीज लोगों से, मैं पूछता हूं... मैं उसे क्यों समझाऊं? मुझे पता है कि वो जो कर रही है बच्चों के कल्याण के लिए कर रही है. सुनीता मेरा पहला प्‍यार है. जब मेरी मां का देहांत हुआ, तब सुनीता ने मुझसे आजादी मांगी थी, जिसे मैंने स्वीकार किया. वो अपनी जिंदगी जैसे जीना चाहती हैं, जी रही हैं. मेरे लिए वो 'कमिंग प्लेस' है. आप तब तक इससे बाहर नहीं जा सकते जब तक कि आपको ये फील हो जाए कि हां, ये अभी निकले. मेरा घर हमेशा सुनीता के लिए खुला है और मैं उन्हें अपना ही हिस्सा मानता हूं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

जब गोविंदा से उनके और सुनीता के रिश्ते की कानूनी स्थिति को लेकर भी सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ा ही गंभीर जवाब दिया. गोविंदा ने कहा- नहीं-नहीं, हम हिंदू आदमी हैं. हमारे यहां डिवोर्स शब्‍द ही नहीं है. तलाक शब्द नहीं है. इसका तो सवाल ही नहीं पैदा होता.

Advertisement

अफेयर पर तोड़ी चुप्पी 
गोविंदा से कहा गया कि उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप है. इस पर उन्होंने कहा कि मेरी चार-चार मिस यूनिवर्स जैसी एक्ट्रेस आईं, लेकिन मैं कभी उनसे ढंग से नहीं मिल पाया. अफसोस है कि ऐसा क्यों नहीं किया. अगर आज मौका मिले, तो मैं आज दांव लगा दूं. 

बातचीत के दौरान गोविंदा ने हेटर्स को भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वो पलटकर किसी को अपमानित करने में यकीन नहीं रखते हैं. वो कहते हैं कि कड़वाहट से कभी मिठास नहीं आती है.  

एक वक्त पर गोविंदा और सुनीता आहूजा बॉलीवुड के फेवरेट कपल हुआ करते थे. दोनों की शादी को करीब 39 साल हो चुके हैं. गोविंदा और सुनीता एक बेटे यश और बेटी टीना के माता-पिता भी हैं. सालों बाद जब हैप्पी कपल की शादी में अनबन की खबरें आईं, तो हर कोई चौंक गया. पर पहली बार गोविंदा ने बता दिया कि चाहें जो हो जाए, वो और सुनीता अलग नहीं होने वाले. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement