उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऑनलाइन फूड स्टोर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत 149 निरीक्षण किए गए, जिनमें स्वच्छता और मानकों से जुड़ी कई कमियां पाई गईं. विभाग ने 4 स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं, जबकि 79 विक्रेताओं को सुधार के नोटिस दिए गए हैं. गुणवत्ता की जांच के लिए 21 खाद्य सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं.