scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

केंद्रीय कर्मचारियों का दिवाली पर बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए अपडेट

 महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार
  • 1/6

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है. दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी और त्‍योहार से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्‍मीद की जा रही है. अगर महंर्गा भत्ता बढ़ता है तो इससे कर्मचारियों की मंथली सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन दोनों में इजाफा हो सकता है. 

भत्ते का एरियर भी मिलेगा
  • 2/6

इस बढ़ोतरी के साथ ही जुलाई से लागू होने वाली बढ़ोतरी के लिए एरियर मिलने की संभावना भी रहेगी. हालांकि, अभी यही सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या केंद्र सरकार दिवाली से पहले DA बढ़ोतरी 2026 का ऐलान करेगी? फिलहाल, कोई अधिकार‍िक डेट सामने नहीं आई है. 

दिवाली पर मिलेगा गिफ्ट? 
  • 3/6

दिवाली पर मिलेगा गिफ्ट? 
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बदलाव करती है. पहला संशोध जनवरी से और दूसरा जुलाई से प्रभावी माना जाता है. जुलाई 2026 के बदलाव की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले इसकी घोषणा कर सकती है. 

Advertisement
दिवाली पर मिलेगा गिफ्ट? 
  • 4/6

हालांकि, दिवाली से पहले इसका ऐलान होना तय नहीं है. सरकार कई बाद दिवाली के बाद भी महंगाई भत्ता जारी कर चुकी है. लेकिन ज्‍यादातर दिवाली के समय ही भत्ता-बोनस से जुड़ी चीजों का ऐलान होता रहा है. 
 

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता? 
  • 5/6

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता? 
पिछले महीनों के महंगाई आंकड़ों को देखें तो जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 3 फीसदी का होने का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी हो सकता है. इसी तरह डीआर को लेकर भी बढ़ोतरी हो सकती है. 

कितना मिलेगा एरियर? 
  • 6/6

कितना मिलेगा एरियर? 
मान लीजिए दिवाली से पहले अक्‍टूबर में ही महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है तो जुलाई से जोड़कर पूरे 4 महीने का जोड़कर एरियर दिया जाएगा, जो अक्‍टूबर महीने की सैलरी के साथ आएगा. अगर मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो आपको अभी डीए 10,800 रुपये मिल रहा है. लेकिन 3 फीसदी डीए में बढ़ोतरी के बाद यह 500 रुपये बढ़कर 11,340 रुपये हो जाएगा. 

ऐसे में 4 महीने का डीए 2000 रुपये अतिरिक्‍त आपकी सैलरी में जोड़कर भेजा जाएगा. 
 

Advertisement
Advertisement