scorecardresearch
 
Advertisement

बिहार में मिड डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा जवाब

बिहार में मिड डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा जवाब

बिहार में मिड डे मील योजना के संचालन में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. ई-शिक्षा कोष पोर्टल के आंकड़ों की समीक्षा के बाद 30 जिलों के डीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. कई जिलों के 85% या उससे कम स्कूलों में ही भोजन वितरण पाया गया. शिक्षा विभाग के निदेशक विनायक मिश्रा ने दो दिनों के भीतर जवाब देने और सभी स्कूलों में योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है. लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Advertisement
Advertisement