scorecardresearch
 

How To Buy Best Chimney : बड़े काम की है चिमनी, ऐसे खरीदें सस्ती और बेस्ट, इतने से कीमत शुरू

How To Buy Best Chimney : घर के किचन के लिए सस्ती और बेस्ट चिमनी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. मार्केट में किचन चिमनी की कीमत 3999 रुपये से शुरू है.

Advertisement
X
मार्केट में किचन चिमनी 3,999 रुपये से शुरू होती है. (Photo: Unsplash)
मार्केट में किचन चिमनी 3,999 रुपये से शुरू होती है. (Photo: Unsplash)

सर्दियां शुरू होने वाली हैं और आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ जाता है. ऐसे में बहुत से लोग एयर प्यूरिफायर आदि पर खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इलेक्ट्रिक चिमनी भी आपके घर की हवा को साफ रखने में मददगार साबित हो सकती है. 

इलेक्ट्रिक चिमनी आपके घर के किचन से मौजूद ना सिर्फ धुएं आदि को बाहर निकालता है, बल्कि ये छौंका आदि लगाने के बाद उसकी बदबू को बाहर निकालने का काम भी करती है. 

इलेक्ट्रिक चिमनी के बाजार में ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, जो पुराने और मॉडर्न घरों में आसानी से इंस्टॉल हो जाती हैं. इन्हें ऑनलाइन मार्केट और स्थानीय मार्केट से खरीदा जा सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,999 रुपये है. 

कैसे खरीदें बेस्ट किचन चिमनी

बहुत से लोग जल्दबाजी में गलत इलेक्ट्रिक चिमनी का चुनाव कर लेते हैं. आइए जानते हैं कि इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें. 

इलेक्ट्रिक किचन चिमनी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ डिजाइन से इंफ्लुएंस होकर ना खरीदें. चिमनी खरीदते समय 5 बातों का ध्यान रखें, उनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Advertisement

सक्शन पावर देखें 

इलेक्ट्रिक किचन चिमनी खरीदते समय उसकी सक्शन पावर का ध्यान रखें. 1000–1500 m³/hr की सक्शन पावर एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. ये आसानी से धुएं आदि को बाहर निकाल सकेगी. 

गैस चूल्हे के हिसाब से खरीदें सही साइज 

चिमनी कई साइज में आती हैं और अक्सर लोग गलत साइज खरीद लेते हैं. चिमनी खरीदते समय गैल चूल्हे या इंडक्शन से बर्नर का ध्यान रखें. 2 बर्नर वाला गैस चूल्हा है तो 60 cm वाली चिमनी को खरीदें, वहीं अगर 3-4 बर्नर वाला चूल्हा हो तो 90Cm वाली चिमनी को चुनें. 

यह भी पढ़ें: iPhone नहीं ये खास तरह का स्मार्टफोन यूज करते हुए दिखे Meta CEO मार्क जकरबर्ग, जानिए क्या है कीमत-फीचर्स

ऑटो क्लीन फीचर लें या नहीं? 

इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदते समय ऑटो क्लीन फीचर लेना चाहिए या नहीं, उसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. ऑटो क्लीन फीचर असल में चिमनी के अंदर जमे तेल को साफ करता है और मेंटेनेंस को आसान बनाता है. ऐसे में आप ऑटो क्लीन फीचर वाली चिमनीको खरीदें. 

चिमनी में कौन सा फिल्टर होना चाहिए? 

न्यू चिमनी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आमतौर पर भारतीय घरों के किचन के लिए Baffle Filter एक बेस्ट ऑप्शन साबित होगा. यह फिल्टर तेल और मसाले वाले धुएं को बेहतर तरीके से संभालता है और उसका बाहर निकालता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स हुए मार्केट से गायब, जानिए वजह

आवाज का ध्यान रखें 

इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदते समय उससे होने वाली आवाज का ध्यान रखें. अक्सर चिमनी के अंदर लगी मोटर तेज आवाज कर सकती है. ऐसे में घर के अंदर रहने वाले लोगों और किचन में काम करने वाले लोगों के लिए मु्श्किल हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement