scorecardresearch
 

धुरंधर के जमील जमाली को देख 'क्लीन बोल्ड' हुए सचिन तेंदुलकर, राकेश बेदी से बोले- क्या छक्का मारा है

राकेश बेदी द लल्लनटॉप के स्पेशल शो में पहुंचे, जहां उन्होंने धुरंधर के बाद मिली सफलता और लोगों के प्यार पर बात की. एक्टर को बीच इंटरव्यू विक्की कौशल का फोन आया. साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर से अपनी कॉल पर हुई बात का भी जिक्र किया.

Advertisement
X
सचिन को भी पसंद आए 'जमील मामू' (Photo: Reuters/Social Media)
सचिन को भी पसंद आए 'जमील मामू' (Photo: Reuters/Social Media)

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च से सिनेमाघरों में लगी है. मगर इसे लेकर लोगों का क्रेज अभी तक कम नहीं हुआ है. देशभर में IPL की धूम मची है, लेकिन तब भी लोग थिएटर्स पहुंच रहे हैं और इस फिल्म को देख रहे हैं. वर्ल्डवाइड भी धुरंधर 2 की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है. 

फिल्म में हर किरदार, भले ही उसका रोल कितना छोटा हो उसे काफी पसंद किया गया है. खासकर राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली, जो अंत में आकर फिल्म में पूरी लाइमलाइट लूटकर चले जाते हैं. उन्होंने जो एक्टिंग की वो देखकर हर कोई उनका फैन बन गया. 

राकेश बेदी के काम को मिली सराहना

राकेश बेदी के काम को धुरंधर 2 की रिलीज के बाद काफी सराहा जा रहा है. हर बड़ा सितारा उन्हें बधाई देता दिख रहा है. हाल ही में एक्टर द लल्लनटॉप पर पहुंचे, जहां उन्होंने धुरंधर की सक्सेस से लेकर लोगों की तारीफ मिलने पर बात की. बीच इंटरव्यू में उन्हें बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल का भी फोन आया, जिन्होंने राकेश बेदी की तारीफों के पुल बांधे. 

विक्की ने राकेश बेदी से कहा कि उन्हें एक्टर का काम बेहद पसंद आया. वो जब भी स्क्रीन पर आए, एक्टर को काफी मजा आया. विक्की ने राकेश बेदी से ये भी कहा कि फिल्म देखने के बाद वो भी उनके बच्चे बन गए. राकेश बेदी ने आगे और लोगों के रिएक्शन्स पर बात की. उन्होंने बताया कि धुरंधर देखने के बाद, उन्हें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी फोन आया. 

Advertisement

एक्टर ने कहा, 'सचिन तेंदुलकर बोले राकेश जी, मजा आ गया. क्या छक्का मारा है आपने फिल्म में. मैंने उनसे कहा कि तुमने बहुत छक्के मारे हैं. मगर तुम्हारे छक्के सिर्फ इंडिया में गिरे हैं, मेरा छक्का पाकिस्तान में गिरा है.'

धुरंधर की धुआंधार परफॉर्मेंस 

राकेश बेदी ने जब धुरंधर द रिवेंज रिलीज हुई थी, तब अपने एक वीडियो में खुलासा किया था कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उनसे फिल्म की टिकट मांगी थी. उस वक्त लगभग सभी थिएटर हाउसफुल चल रहे थे, इसलिए उन्हें एक्टर से रिक्वेस्ट करनी पड़ी. धुरंधर 2 कितनी बड़ी हिट है, इसका अंदाजा आप बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगा सकते हैं. 

फिल्म ने 17 दिनों में नेट इंडिया 985 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 1600 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है. वीकेंड में धुरंधर 2 अलग ही लेवल पर परफॉर्म कर रही है. आज संडे का दिन है, तो उम्मीद पूरी है कि फिल्म इंडिया नेट 1000 करोड़ रुपये कर लेगी और वर्ल्डवाइड भी इसका ग्रॉस कलेक्शन 1600 करोड़ पार पहुंच जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement