scorecardresearch
 

हिरासत में 'धुरंधर' फेम आयशा खान, मुंबई पुलिस स्टेशन से बनाया वीडियो, लगाया आरोप- पुलिसकर्मियों ने खींचा

आयशा खान ने कई इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो पोस्ट करके दावा किया कि मुंबई पुलिस ने बिना किसी वजह के उन्हें हिरासत में ले लिया. एक्ट्रेस ने कहा कि न तो उन्होंने कोई विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था और न ही कोई हंगामा किया था.

Advertisement
X
आयशा खान हिरासत में (Photo: Screengrab)
आयशा खान हिरासत में (Photo: Screengrab)

देशभर में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. जहां एक तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा है, वहीं मुंबई में भी स्टूडेंट्स सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ने पहुंचे. इस बीच फिल्म 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को सड़क किनारे खड़े होने के दौरान हिरासत में ले लिया है.

इस पूरी घटना की जानकारी खुद आयशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में आयशा खान काफी घबराई हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके हाथ डर और गुस्से की वजह से कांप रहे हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने किसी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन शुरू भी नहीं किया था, वे तो बस शांति से सड़क के किनारे खड़ी थीं. पुलिस ने उन्हें उस समय हिरासत में ले लिया जब वे अपने भाई और पुरुष दोस्तों के हिरासत में लिए जाने के बाद वहां मौजूद थीं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 



एक्टर आयशा खान ने वर्ली पुलिस स्टेशन से एक लाइव वीडियो शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें, उनके भाई और दोस्तों को हिरासत में ले लिया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि वे बस शांति से खड़े थे और दादर से वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाए जाने से पहले उन्होंने न तो कोई नारे लगाए और न ही कोई गैर-कानूनी काम किया.

छात्र का छलका दर्द
आयशा द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में पुलिस वैन में मौजूद एक लड़का भी अपनी परेशानी बयां करता दिखाई दे रहा है. उसने बताया कि उसका मैथ्स (गणित) का प्रैक्टिकल एग्जाम है और पुलिस ने उसे बिना किसी कसूर के हिरासत में ले लिया है. लड़के ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर इस वजह से उसका एग्जाम छूट जाता है, तो उसका भविष्य और पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होगी.

Advertisement

जगह बताने को तैयार नहीं थी पुलिस
एक्ट्रेस की ओर से शेयर की गई एक और क्लिप में वे वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों से लगातार यह पूछती दिख रही हैं कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है? हालांकि, बार-बार सवाल करने के बावजूद पुलिस की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जबरदस्ती वैन में खींचने पर उठाए सवाल
एक आखिरी वीडियो में देखा जा सकता है कि चार महिला पुलिसकर्मी आयशा को जबरदस्ती वैन के अंदर खींचकर ले जा रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि अफसोस की बात है कि उन्हें अंदर खींचने के लिए चार महिला पुलिसकर्मियों का सहारा लेना पड़ा. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उन्होंने कोई शोर मचाया था या कोई बहस शुरू की थी? जब वे 5 लोगों के ग्रुप में भी मौजूद नहीं थीं, तो सिर्फ सड़क पर खड़े रहने के लिए उन्हें इस तरह हिरासत में क्यों लिया गया?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement