scorecardresearch
 

'धुरंधर 2' के खौफ में हॉलीवुड! इंडिया में एक हफ्ते टली स्पेस-एडवेंचर फिल्म की रिलीज

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस भौकाल अब बाकी फिल्मों पर असर दिखाने लगा है. यश की 'टॉक्सिक' के बाद अब हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने भी भारत में अपनी रिलीज एक हफ्ते टाल दी है. रणवीर सिंह की फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है.

Advertisement
X
'धुरंधर 2' के डर से टली हॉलीवुड फिल्म! (Photo: ITGD)
'धुरंधर 2' के डर से टली हॉलीवुड फिल्म! (Photo: ITGD)

'धुरंधर 2' के तूफान का डर बाकी फिल्मों पर नजर आने लगा है. इसके सामने रिलीज के लिए ताल ठोंक रही 'टॉक्सिक' के टलने पर अभी रिएक्शन आने बंद भी नहीं हुए हैं. जनता यश की बड़ी फिल्म के 'धुरंधर 2' के सामने से हटने पर बातें कर ही रही है. इस बीच एक हॉलीवुड फिल्म ने भी 'धुरंधर 2' की चपेट में आने से बचने के लिए अपनी इंडिया रिलीज टाल दी है.

'धुरंधर 2' के डर में टली हॉलीवुड की स्पेस एडवेंचर फिल्म
हॉलीवुड स्टार रायन गॉसलिंग की स्पेस-एडवेंचर फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' दुनिया भर में 20 मार्च को रिलीज होगी, उसी वीकेंड में जब 'धुरंधर 2' भी रिलीज हो रही है. लेकिन इसके मेकर्स ने इंडिया में एक हफ्ते बाद फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है. सोनी पिक्चर्स और आइमैक्स इंडिया ने 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की इंडिया रिलीज का ऑफिशियल पोस्टर शेयर कर दिया है, जिसमें 26 मार्च की तारीख अनाउंस की गई है.

ये फिल्म एक ऐसे एस्ट्रोनॉट की कहानी है जो एक दिन सोकर उठने पर खुद को एक अनजान स्पेसक्राफ्ट में पाता है. उसे कुछ याद नहीं है कि वो कौन है और किस मिशन पर यहां तक पहुंचा है. भारत में ये फिल्म ऑरिजिनल इंग्लिश वर्जन के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होनी है.

Advertisement

भारत में कई भाषाओं में रिलीज के लिए 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' को ठीकठाक स्क्रीन काउंट भी चाहिए होगा. लेकिन 'धुरंधर 2' की सुनामी के सामने इस हॉलीवुड फिल्म को स्क्रीन के लिए ही नहीं, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए भी बहुत स्ट्रगल करना पड़ता. इसलिए 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' के मेकर्स ने ये अच्छा फैसला लिया है कि रणवीर सिंह की सुनामी के सामने अपनी फिल्म को डायरेक्ट यहीं लेकर नहीं आ रहे. हालांकि 'धुरंधर 2' से जैसी उम्मीदें हैं, ये दूसरे हफ्ते में भी 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' को बहुत परेशान कर सकती है.

'धुरंधर 2' बनी बाकी फिल्मों के लिए रिस्क
19 मार्च की रिलीज डेट यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए बहुत पहले अनाउंस की गई थी. लेकिन करीब 3 महीने पहले रिलीज हुई 'धुरंधर' के साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल के लिए 19 मार्च की डेट अनाउंस कर दी. दो इतनी बड़ी फिल्मों के क्लैश की गुंजाइश ने ही ट्रेड में खलबली पैदा कर दी. आखिरकार, 19 मार्च की डेट पहले बुक करने वाले 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने ही मिडल ईस्ट में छिड़ी लड़ाई का हवाला देते हुए अपनी फिल्म टाल दी. अनाउंस किया जा चुका है कि 'टॉक्सिक' अब 4 जून को रिलीज होगी.

हालांकि, 'धुरंधर 2' के भौकाल के बीच तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने भी 19 मार्च की तारीख चुनी है. 'धुरंधर 2' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी. इसलिए तेलुगु में 'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' में अच्छी टक्कर होगी. लेकिन ओवरऑल ये अभी से तय है कि 'धुरंधर 2' ही 19 मार्च से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर राज करती नजर आएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement