scorecardresearch
 

'वीडियो बनाकर दलेर भाई से...', मंत्री की माफी पर अड़े मीका सिंह! CM धामी से की अपील

दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड में जो कुछ हुआ, उससे मीका सिंह बड़े नाराज दिखाई दिए हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी संग बातचीत के बावजूद, वो मंत्री सुबोध उनियाल के माफी मांगने पर अड़े हुए हैं. अपने नए ट्वीट में मीका ने क्या लिखा?

Advertisement
X
मीका को चाहिए मंत्री की माफी (Photo: ITGD)
मीका को चाहिए मंत्री की माफी (Photo: ITGD)

दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने जो कुछ किया, उससे आज पूरा देश वाकिफ है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी नाराजगी देखी जा रही है. सिंगर के छोटे भाई मीका सिंह इस घटना से काफी गुस्सा हुए हैं. उन्होंने अपने भाई के लिए अपने सिंगिंग करियर को दांव पर लगा दिया था. मीका उत्तराखंड के मंत्री को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. 

मीका सिंह इस समय कितने गुस्से में हैं, इसका अंदाजा सोशल मीडिया के जरिए लगाया जा सकता है. X के जरिए उन्होंने सुबोध उनियाल के खिलाफ एक प्रकार का हमला सा बोल दिया है. वो चाहते हैं कि मंत्री एक वीडियो पोस्ट करे, जिसमें वो दलेर मेहंदी से अपनी बोली हुईं बातों के लिए माफी मांग रहे हों. इस विवाद में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आगे आए थे. 

CM धामी से क्या बोले मीका सिंह?

बीते दिन सीएम धामी ने साफ कहा था कि उन्होंने दलेर मेहंदी संग जो कुछ हुआ, उसके बारे में मीका सिंह से बात की. उनका कहना रहा कि इस विवाद में जो भी गलतफहमी हुई, उसे आपसी बातचीत से सुलझाया जाए. अब मीका ने सीएम से अपनी बातचीत पर खुलकर कुछ कहा, और साथ ही साथ एक बार फिर मंत्री सुबोध उनियाल की माफी का जिक्र किया.

Advertisement

X पर मीका ने लिखा- गुड मॉर्निंग. मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी का बहुत सम्मान करता हूं. उन्होंने दलेर भाई से जुड़े मामले को लेकर मुझे खुद फोन किया था. मैं उनके इस कोशिश की दिल से सराहना करता हूं. मैं धामी साहब को अच्छी तरह जानता हूं. वो बहुत ही सरल और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है.

'बस मेरी उनसे एक छोटी सी गुजारिश है कि वो सुबोध उनियाल जी से कहें कि वो एक छोटा सा वीडियो बनाकर अपने बयान को स्पष्ट करें और दलेर भाई से इस बात के लिए माफी मांगें कि उन्होंने कहा था कि डलेर भाई परफॉर्मेंस के दौरान नशे में थे. मेरा मानना है कि गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें अच्छे तरीके से दूर भी किया जा सकता है. मुझे उम्मीद है कि ये छोटा सा कदम इस मामले को खत्म करने में मदद करेगा और दलेर भाई की इज्जत और प्रतिष्ठा भी बनी रहेगी. मुझे धामी साहब की समझदारी और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है.'

क्या था पूरा विवाद?

नवरात्रि के समय में दलेर मेहंदी उत्तराखंड में परफॉर्म कर रहे थे. उस दौरान उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, जिसके बाद वहां मौजूद मंत्री सुबोध उनियाल ने उनपर शराब पीकर परफॉर्म करने के आरोप लगाए. इस बात से सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखी गई, और अब वो अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. देखना है कि क्या वो दलेर मेहंदी से माफी मांगेंगे या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement